फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Female designer dies due to fire in Tulip Society of Gurugram

ट्यूलिप सोसायटी में आग से महिला डिजाइनर की मौत, स्मॉग अलार्म बजा होता तो जिंदा होती स्वाति

Tue, 09 Oct 2018 10:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 09 Oct 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
Female designer dies due to fire in Tulip Society of Gurugram
fire in gurugram - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम के सेक्टर-70 स्थित ट्यूलिप ऑरेंज सोसायटी में देर रात आग लगने की घटना में दम घुटने से पांचवीं मंजिल पर रहने वाली एक महिला की मौत हो गई। वह पेशे से इंटीरियर डिजाइनर थी। धुएं में फंसे होने की वजह से मृतक की मां सहित 4 लोगों की हालत भी बिगड़ गई। 
विज्ञापन


मृतक की मां  गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती है, जबकि अन्य तीन को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। 
विज्ञापन


करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। सोसायटी के अन्य फ्लैट में फंसे लोगों को भी दमकल ने बाहर निकाला। पुलिस ने मृतक के पति के बयान पर ट्यूलिप के एमडी प्रदीप जैन समेत डीटीपी व अन्य विभागों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूलरूप से श्योपुर मध्यप्रदेश निवासी ग्रीश गर्ग (35) सुशांत लोक स्थित बहुराष्ट्रीय कंपनी में वरिष्ठ अधिकारी हैं। उनकी पत्नी स्वाति (30) एक कंपनी में इंटीरियर डिजाइनर थी। 

करीब साढ़े 4 साल की बेटी अंजलि के साथ दोनों सेक्टर-70 स्थित ट्यूलिप ऑरेंज सोसायटी की पांचवीं मंजिल के एक फ्लैट में रह रहे थे। कुछ दिन पहले स्वाति की मां वैशाली भी यहां रहने आ गई। रविवार देर रात भूतल पर बने मीटर में धमाके के साथ आग लग गई। जिससे सोसायटी की बिजली गुल हो गई।

करीब 10 मिनट बाद ग्रीश को शोर सुनाई दिया, जिस पर उन्होंने बाहर निकलकर देखा तो नीचे की तरफ से आग की लपटें निकल रही थीं। वह बदहवास हालत में पत्नी, बेटी व सास को लेकर छत की तरफ भागने लगे। उन्हें आठवीं मंजिल पर एक फ्लैट खुला मिला। 

आग से बचने के लिए वह अपनी बेटी के साथ उसमें घुस गए। स्वाति व वैशाली पीछे ही छूट गए। वैशाली सांस फूलने की वजह से बीच में ही रुक गई। जबकि स्वाति छत पर पहुंचने के लिए दरवाजा खोलने का प्रयास करने लगी, लेकिन दरवाजा बंद था। जिस पर वह धुएं व आग में घिर गई। 

सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं, जिन्होंने आग पर काबू पाया और बचाव अभियान चलाया। आग बुझने के बाद वैशाली व स्वाति को अस्पताल ले जाया गया। जहां स्वाति को मृत घोषित कर दिया गया। 

जबकि उसकी मां वैशाली आईसीयू में भर्ती है। धुएं के कारण सोसायटी में रहने वाले दो अन्य बच्चों व 1 बुजुर्ग को भी सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। उन्हें अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। 

पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि मृतक महिला के पति के बयान पर ट्यूलिप इंफ्राटेक के मालिक प्रवीण जैन, एफल फैस्लिटी सर्विस, जिला नगर योजनाकार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

दमकल के वरिष्ठ अधिकारी ईशम सिंह कश्यप ने बताया कि सोसायटी के फायर फाइटिंग सिस्टम से भी आग पर काबू पाने में काफी मदद मिली। वहीं ट्यूलिप के एमडी प्रवीण जैन का कहना है कि बिल्डिंग मानकों के अनुसार बनी है। पांच साल पहले आवंटियों को हैंडओवर कर दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed