फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fed up by taunts of unemployment a man killed his wife hit her on head with a hammer

सलमा ने खोली पिता की पोल: बेरोजगारी के तानों से परेशान माजिद ने की पत्नी की हत्या, सिर पर मारा था हथौड़ा

Tue, 21 Feb 2023 09:45 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 21 Feb 2023 09:45 PM IST
सार

पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती पूछताछ में मृतक के परिजनों ने बताया कि खैरून निशा सीढ़ी से गिर गई थी, जिससे उसके सिर में चोट लग गई।

विज्ञापन
fed up by taunts of unemployment a man killed his wife hit her on head with a hammer
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अमन विहार में बेरोजगार होने की वजह से आर्थिक तंगी से परेशान एक व्यक्ति ने झगड़े के दौरान अपनी पत्नी के सिर पर हथौड़ा मारकर उसकी हत्या कर दी। महिला पति को अक्सर बेरोजगारी को लेकर ताने देती थी। इस बात को लेकर दंपती के बीच झगड़ा होता था। घायल महिला को उसके बेटे ने सीढ़ी से गिरकर चोट लगने की बात कहकर अस्पताल में भर्ती कराया था जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 17 फरवरी की दोपहर में एक घायल महिला को उसके बेटे ने अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे लोकनायक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। महिला की पहचान खैरून निशा (50) के रूप में हुई। वह अपने पति मोहम्मद माजिद, बेटे हामिद और बेटी सलमा के साथ रमेश एंक्लेव में रहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती पूछताछ में मृतक के परिजनों ने बताया कि खैरून निशा सीढ़ी से गिर गई थी, जिससे उसके सिर में चोट लग गई। उन्होंने कोई शक नहीं जाहिर किया था। पुलिस ने शव का 18 फरवरी को पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी भारी चीज से सिर पर हमला करने से महिला की मौत के बारे में पता चला। मामला संदिग्ध होने की वजह से पुलिस ने परिवार वालों से पूछताछ शुरू की।

विज्ञापन

20 फरवरी को पुलिस ने महिला की बेटी सलमा से पूछताछ की। उसने बताया कि 17 फरवरी को उसकी मां खैरून निशा का पिता से झगड़ा हो गया था। इस दौरान पिता ने मां के सिर पर हथौड़े से वार कर दिया जिससे वह अचेत हो गई। सलमा के बयान पर अमन विहार थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed