फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   February 14 would now vote for mayor.

अब 14 फरवरी को होगा मेयर के लिए मतदान

Wed, 20 Jan 2016 01:06 AM IST
संजय शिशोदिया/अमर उजाला, गाजियाबाद
संजय शिशोदिया/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 20 Jan 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
February 14 would now vote for mayor.
राज्य निर्वाचन आयोग ने मेयर उपचुनाव में मतदान और मतगणना की तारीख एक बार फिर से बदल दी है। नई तारीख के चलते अब गाजियाबाद में मेयर उपचुनाव के लिए मतदान 14 फरवरी को और मतगणना 16 फरवरी को होगी। उपचुनाव के इस कार्यक्रम को पूर्व में भी एक बार बदला जा चुका है।
विज्ञापन


मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने नई तारीखों की घोषणा करते हुए जिला प्रशासन को आदेश जारी कर दिया। राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने मंगलवार को नया चुनाव कार्यक्रम घोषित करते हुए कहा है कि मेयर पद के लिए मतदान की जो तारीख 7 फरवरी से बदलकर 9 फरवरी की गई थी, उसे अब 14 फरवरी कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसी प्रकार मतगणना की तारीख को भी पहले 9 फरवरी से बदलकर 11 फरवरी किया गया था, उसे अब 16 फरवरी कर दिया गया है।

जिला सहायक चुनाव अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि 9 फरवरी को मंगलवार होने से राजनीतिक दलों द्वारा आयोग में विरोध दर्ज कराया था।

उनका कहना था कि वैशाली, वसुंधरा और कौशांबी में 40 प्रतिशत मतदाता दिल्ली में काम करते हैं। मंगलवार होने से उन्हें अवकाश नहीं मिल सकेगा और वह अपने मताधिकार से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रत्यावेदन पर राज्य निर्वाचन आयोग ने बैठक के बाद निर्णय लिया कि अब 14 फरवरी रविवार को ही मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed