फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fault in meter reading will lead to FIR filing

बिजली बिल में गड़बड़ी पर होगी FIR

Sat, 22 Feb 2014 06:48 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 22 Feb 2014 06:48 PM IST
विज्ञापन
fault in meter reading will lead to FIR filing

फरीदाबाद में गलत बिजली मीटर रीडिंग लेने और गलत बिल बनाने वाले हरियाणा एक्स सर्विस मैन लीग (एचईएसएल) पर भी एफआईआर होगी।

विज्ञापन


बिजली निगम ने लीग कर्मचारियों के कार्यों में आ रही गड़बड़ियों पर नकेल कसने के लिए यह निर्णय लिया है। इन कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा पूरा शहर गलत बिलों के रूप में भुगत रहा है। हजारों के बिल लाखों में आ रहे हैं, जिसे ठीक करवाने के लिए लोगों को बिजली निगम कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: शहर में ही मिलेगा वाहनों का वीवीआईपी नंबर


जिले में बिजली मीटर रीडिंग से लेकर बिल निर्माण और कैश कलेक्शन तक का काम एचईएसएल लीग वर्ष 2013 से जिले में काम कर रही है। इस दौरान बिजली निगम को अधिक राशि के बिलों की शिकायतें जिले के प्रत्येक क्षेत्र से मिली हैं। बिजली निगम अधिकारियों की लाख कोशिशों के बाद भी लीग की गलतियों में खास सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन


जिस कारण लीग कर्मचारियों पर बिजली निगम ने सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। जिसके अंतर्गत गलत मीटर रीडिंग लेने वाले कर्मचारियों पर एफआईआर भी दर्ज हो सकेगी। पांच हजार रुपये तक जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली निगम से मिली जानकारी के अनुसार बिलिंग एजेंसी के लिए एक शिड्यूल तैयार किया गया है। जिसके अंतर्गत कर्मचारियों को प्रत्येक माह की 15, 30, 31 तारीख तक रीडिंग कार्य पूरा करना होगा। ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी। एसई आरएस यादव ने बताया कि मुख्यालय से निर्देश प्राप्त हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed