{"_id":"726b8d1de67dbe3ce8af68b9dfff8283","slug":"father-sold-son-in-25-thousand-10-thousand-in-mother-delivered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाप ने बेटे को 25 हजार में बेचा, मां ने 10 हजार में छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाप ने बेटे को 25 हजार में बेचा, मां ने 10 हजार में छुड़ाया
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 23 Jul 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी से विवाद और आर्थिक तंगी से परेशान होकर एक व्यक्ति ने अपने आठ वर्षीय बेटे को 25 हजार रुपये में हिमाचल प्रदेश में बेच दिया और उसके अपहरण की अफवाह फैला दी।
विज्ञापन
मां को जानकारी मिली तो अपने जिगर के टुकड़े को लाने कई सौ किलोमीटर दूर खुद पहुंच गई। दस हजार रुपये में बेटे को किसी तरह छुड़ा लाई। बीते मंगलवार उसके पति ने बच्चे को फिर बेचने के लिए ले जाने की कोशिश की तो महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली जिसके बाद आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मेरठ के टीपी नगर निवासी सुनील कुमार पुत्र गंगाचरण इन दिनों दादरी कोतवाली स्थित मोहल्ला बादशाह नगर में परिवार के साथ रहता है।
विज्ञापन
सुनील ट्रक चालक है और उसका लंबी दूरी पर आना जाना रहता है। करीब डेढ़ माह पहले सुनील का अपनी पत्नी शैलेंद्री से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था।
उसके बाद वह करीब एक माह पूर्व अपने बेटे मोंटी (8) को अपने साथ हिमाचल प्रदेश ले गया। यहां उसने अपने किसी परिचित से मोंटी का 25 हजार रुपये में सौदा कर लिया।
बेटे को बेचने के बाद उसने दादरी आकर उसके अपहरण का नाटक रच दिया। बेटे को बेचने की सूचना पाकर शैलेंद्री हिमाचल पहुंची और 10 हजार रुपये देकर बेटे को किसी तरह छुड़ाकर वापस लाई।
बीते मंगलवार को सुनील दोबारा मोंटी को बेचने के लिए ले जाने लगा तो पत्नी ने हंगामा कर दिया। शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। किसी ने मामले की सूचना दादरी पुलिस को दे दी। शैलेंद्री की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सुनील को हिरासत में ले लिया है।