फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   father of deceased lodged an FIR against two youths of village in youth murder case in Palwal

Murder In Palawal: 'गांव के युवकों ने हत्या के बाद जंगल में फेंका आमिर का शव', मृतक के पिता ने दर्ज कराई FIR

Fri, 24 May 2024 05:38 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: श्याम जी. Updated Fri, 24 May 2024 05:38 PM IST
सार

हरियाणा के पलवल जिले में एक युवक का जंगल में शव मिला था। मामले में मृतक के पिता ने पुलिस से शिकायत की। मृतक के पिता का आरोप है कि गांव के ही दो युवकों ने उसके बेटे की हत्या की और शव को जंगल में फेंक दिया।

विज्ञापन
father of deceased lodged an FIR against two youths of village in youth murder case in Palwal
मृतक आमिर और उसके परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोहपुर के जंगल में मिले युवक के शव के मामले में मृतक के पिता ने दो नामजद युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि कुछ युवक उसके बेटे को गोहपुर ले गए, जहां हत्या के बाद शव खेतों में फेंक दिया। हथीन थाना पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया। शुक्रवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन


जांच अधिकारी सुभाष के अनुसार गांव रजपुरा निवासी समून ने शिकायत दर्ज कराई है कि बृहस्पतिवार को गांव निवासी सोमीन ने उसे सूचना दी कि उसके बेटे आमिर की मौत हो गई और शव गोहपुर के खेतों में पड़ा है। सोमीन ने यह भी बताया कि आमिर को गांव निवासी सद्दाम, असफाक व अन्य अपने साथ ले गए थे। उसने मौके पर पहुंचकर देखा तो आमिर के शव पर चोट के निशान थे। आमिर के पास से सात हजार चार सौ रुपये भी मिले। आरोप है कि सद्दाम, असफाक व अन्य ने आमिर की हत्या की और शव को खेतों में फेंक दिया।
विज्ञापन


हथीन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर छत्रपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी तक हत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या के कारणों का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। आरोपियों के गिरफ्तारी के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed