{"_id":"5cda2b6cbdec2207786b9126","slug":"father-murdered-by-miscreants-after-opposing-eve-teasing-of-his-daughter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता को घोंपा चाकू, बेटे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता को घोंपा चाकू, बेटे की हालत गंभीर
Tue, 14 May 2019 03:26 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 14 May 2019 03:26 PM IST
व्यापारी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली के मोती नगर के बसईदारापुर इलाके में बेटी पर अभद्र टिप्पणी करने का विरोध करने पर पड़ोसी ने अपने बेटों के साथ मिलकर एक कारोबारी की चाकू मारकर हत्या कर दी, जबकि उसका बेटे गंभीर रूप से घायल है।
घटना शनिवार देर रात की है। कारोबारी को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र समेत चार आरोपियों को पकड़ लिया है। इनमें से दो नाबालिग हैं।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि मैं और मेरे पिता अस्पताल से लौट रहे थे, इस दौरान एक लड़के ने अजीबो-गरीब इशारे किए। मेरे पिता लड़के के परिवार से उसकी शिकायत करने के लिए वापस चले गए। वहां बाद में लड़ाई छिड़ गई और मेरे पिता को चाकू मार दिया गया।
पुलिस के कारोबारी ध्रुवराज त्यागी (51) पत्नी, 24 साल की बेटी और 19 साल के बेटे अनमोल के साथ बसईदारापुर इलाके में रहते थे। शनिवार देर रात वह अनमोल के साथ अपनी बेटी को सिर में दर्द होने की वजह से आचार्य भिक्षु अस्पताल ले गए थे।
उनके साथ बेटा भी था। तीनों देर रात करीब दो बजे स्कूटी से घर आ रहे थे। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक मोहम्मद आलमसड़क पर खड़ा था। उसे हटने के लिए कहा तो उसने कारोबारी की बेटी को अश्लील इशारे कर दिए।

Daughter of the man who was stabbed to death for objecting to lewd remarks on her in Delhi's Moti Nagar area y'day:My father&I were returning from hospital when a boy made lewd gestures,my father went back to complain to boy's family. Later,a fight broke out,my father was stabbed pic.twitter.com/SxemKAoMu2
— ANI (@ANI) May 14, 2019
पुलिस के कारोबारी ध्रुवराज त्यागी (51) पत्नी, 24 साल की बेटी और 19 साल के बेटे अनमोल के साथ बसईदारापुर इलाके में रहते थे। शनिवार देर रात वह अनमोल के साथ अपनी बेटी को सिर में दर्द होने की वजह से आचार्य भिक्षु अस्पताल ले गए थे।
उनके साथ बेटा भी था। तीनों देर रात करीब दो बजे स्कूटी से घर आ रहे थे। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक मोहम्मद आलमसड़क पर खड़ा था। उसे हटने के लिए कहा तो उसने कारोबारी की बेटी को अश्लील इशारे कर दिए।
घर पहुंचने के बाद बेटी ने यह बात अपने पिता को बताई। इस पर ध्रुवराज त्यागी पड़ोसी मोहम्मद आलम के घर शिकायत करने पहुंचे। बातचीत के दौरान उनके बीच कहासुनी हो गई। इसी बीच मोहम्मद आलम और उसके परिवार वालों ने ध्रुवराज पर चाकू से हमला कर दिया।
पिता के बचाव में आए अनमोल पर चाकू से वार किए गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता-पुत्र को उपचार के लिए आचार्य भिक्षु अस्पताल में भर्ती कराया।
सोमवार सुबह कारोबारी ने दम तोड़ दिया। बेटे के बयान पर पुलिस ने हत्या, जान से मारने की धमकी और अश्लील हरकत करने का मामला दर्ज कर लिया।
जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि पुलिस ने मोहम्मद आलम, उसके पिता जहांगीर खान को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में शामिल मोहम्मद आलम के दो नाबालिग भाइयों को हिरासत में ले लिया।