फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Father killed due to son came after drink alcohol at home

शराब पीकर घर में उत्पात मचा रहा था बेटा, बाप ने छीन ली सांसें 

Mon, 02 Oct 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 02 Oct 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
Father killed due to son came after drink alcohol at home
demo pic
बेटा घर में शराब पीकर आया था। आते ही घर में उत्पाल मचाने लगा। रिटायर्ड कांस्टेबल बाप ये सब होता देखता रहा और अपना गुस्स पीने की कोशिश करता रहा। बाप ने सोचा किसी तरह ये चुप हो जाए लेकिन जब वह नहीं माना तो कांस्टेबल बाप ने कुछ ऐसा किया कि हमेशा के लिए बेटे की जुबान बंद हो गई...  
विज्ञापन


 

Father killed due to son came after drink alcohol at home
demo - फोटो : demo
रिटायर्ड कांस्टेबल ने बेटे को गोली से उड़ाया      
हापुड़ के पिलखुवा इलाके के सिखैड़ा गांव में रिटायर्ड कांस्टेबल राजकुमार शर्मा ने रविवार शाम शराब पीकर घर में उत्पात मचा रहे अपने बेटे गगन (26) की गोली मारकर हत्या कर दी। पिता को हिरासत में लेकर पुलिस ने बंदूक जब्त कर ली है। युवक की चार साल पहले शादी हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

Father killed due to son came after drink alcohol at home
demo pic
शराब पीने का था आदी, हंगामा करने पर मारी गोली
सिखैड़ा गांव निवासी राजकुमार शर्मा 2010 में यूपी पुलिस से रिटायर्ड हुए हैं। तीन बेटों में सबसे छोटा बेटा गगन शर्मा शराब पीने का आदी था। रविवार शाम गगन शराब पीकर घर पहुंचा और हंगामा करने लगा। इससे गुस्साए पिता ने गगन पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी।



                       
विज्ञापन

Father killed due to son came after drink alcohol at home
डेमो पिक
पिता हिरासत में, बंदूक जब्त    
गोली गगन के सिर में लगी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी पिता को हिरासत में लेकर उसकी लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली। सीओ पवन कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी लेकर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में हत्या का कारण शराब का विवाद निकलकर सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed