फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Father daughter died after falling from fourth floor of house in Delhi one daughter injured

हादसा या आत्महत्या: मकान की चौथी मंजिल से गिरकर पिता-पुत्री की मौत, एक बेटी जख्मी, लोगों बोले- बच्चियों को फेंक पिता ने लगाई छलांग

Wed, 23 Feb 2022 09:40 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 23 Feb 2022 09:40 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक असदुल्लाह परिवार के साथ गली नंबर-18, पुराने मुस्तफाबाद इलाके में रहता था। इसके परिवार में पत्नी निशा और दो बेटियां जुनैरा व सफिया के अलावा दो भाई असलम और शाहहुसैन है। चार मंजिला मकान में भूतल पर दुकानें बनी हैं जबकि पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल पर तीनों भाईयों के परिवार रहते है। असदुल्लाह घर के नीचे ही इलेक्ट्रीशियन की दुकान चलाता था।

विज्ञापन
Father daughter died after falling from fourth floor of house in Delhi one daughter injured
इसी इमारत में हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दयालपुर इलाके के पुराने मुस्तफाबाद में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसे एक युवक व उसकी मासूम बेटी की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त असदुललाह (35) और सफिया (आठ) के रूप में हुई है। असदुल्लाह की दूसरी बेटी जुनैरा (पांच) भी नीचे गिरी जिसे नीचे खड़े लोगों ने लपक लिया। लेकिन उसकी टांग टूट गई। इस पूरे वारदात को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोगों का दावा है कि असदुल्लाह ने बच्चियों को नीचे फेंककर खुद भी छलांग लगा दी। हालांकि पुलिस इस थ्योरी से साफ इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि छत पर खेल रही सफिया किसी तरह चौथी मंजिल की रेलिंग में फंसकर लटक गई। जुनैरा ने देखा तो वह बहन को बचाने के चक्कर में वहां गई और वह भी नीचे लटक गई। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर असदुल्लाह भी वहां पहुंच गया।

विज्ञापन


पहले सफिया नीचे गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद रेलिंग में फंसी जुनैरा नीचे गिरी तो लोगों ने उसे लपक लिया। पिता दोनों बच्चियों को बचाने के चक्कर में खुद भी नीचे गिर गया। हालांकि नीचे खड़े लोगों ने उसे भी पकड़ने का प्रयास किया, जिससे एक युवक जख्मी हो गया। पुलिस बच्चों को फेंककर आत्महत्या की बात से इनकार कर रही है। परिवार भी आत्महत्या और बच्चों को नीचे फेंकने की बात से इंकार कर रहा है। पुलिस परिवार से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


 

लोगों ने देखा कि रेलिंग पर बच्ची लटकी है

मंगलवार रात करीब 10.45 बजे अचानक लोगों ने देखा कि असदुल्लाह के मकान की चौथी मंजिल स्थित छत की रेलिंग पर एक बच्ची लटकी है। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, रेलिंग पर लटकी सफिया नीचे गिर गई। अभी लोग ऊपर ही देख रहे थे कि छोटी बेटी जुनैरा भी नीचे आ गिरी, उसे लोगों ने लपक लिया। इस बीच लोगों ने देखा कि असदुल्लाह भी वहां लटका था। लोगों ने उसे पीछे रहने के लिए कहा, लेकिन वह भी नीचे गिर गया। स्थानीय लोग तीनों को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां असदुल्लाह व उसकी बेटी सफिया को मृत घोषित कर दिया गया।


 

आत्महत्या की चर्चा जोरों पर, पड़ोसी बता रहे थे सुसाइड

असदुल्लाह ने आत्महत्या की या वह हादसे का शिकार हो गया, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस हादसे की बात कर रही है। वहीं परिवार भी इसे महज हादसा ही बता रहे हैं। दूसरी ओर पड़ोसियों का कहना है कि छत पर काफी ऊंची बाउंड्री हुई है। ऐसे में वहां से बच्चों के खुद गिरने का सवाल नहीं होता है। मामला कुछ और है। असदुल्लाह रिश्तेदार इरफान ने बताया कि परिवार में किसी भी तरह का विवाद नहीं था। सभी खुशी-खुशी रहते थे। यह महज एक हादसा है।


 
विज्ञापन

कुछ दिनों पूर्व घर में हुई थी असदुल्लाह के पिता की मौत

असदुल्लाह के परिवार में एक साथ दो मौतों से कोहराम मचा हुआ है। कुछ दिनों पूर्व असदुल्लाह के पिता जब्बार की मौत हो गई थी। असदुल्लाह की पत्नी निशा तो रोते-रोते बार-बार बेहोश हुए जा रही थी। उसने पति के अलावा अपनी बड़ी बेटी को भी खो दिया है। वहीं कुछ परिजनों ने हादसे में जुनैरा की जान बचने पर शुक्र अदा किया है। बुधवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही दोनों के शव घर पहुंचे, घर में चीखना-पुकारना मच गया। दिनभर असदुल्लाह के घर के बाहर लोगों का तांता लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed