फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   father along with his son and nephew murdered a man for harassing daughter in delhi

दिल्ली में हत्या: बेटी की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देता था अंगद, पिता ने बेटे-भांजे संग मिलकर काटा गला

Fri, 21 Nov 2025 06:47 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 21 Nov 2025 06:47 PM IST
सार

पूछताछ में पता चला कि अंगद ने एक आरोपी की बहन से दोस्ती की। उसने लड़की के साथ गलत बर्ताव किया। उसे गाली गलौज वाले मैसेज भेजे और उसके आपत्तिजनक वीडियो लीक करने की धमकी दे रहा था। लड़की के परिवार की ओर से बार-बार चेतावनी देने और बीच-बचाव की कोशिशों के बावजूद अंगद नहीं रुका। 

विज्ञापन
father along with his son and nephew murdered a man for harassing daughter in delhi
दिल्ली पुलिस ने दो किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में लड़की को परेशान करने और उसकी अश्लील वीडियो लीक करने की धमकी देने पर युवक की हत्या कर दी गई। लड़की के पिता ने अपने भांजे और बेटे के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। 17 नवंबर को बसई दारापुर इलाके में गला रेतकर हत्या की गई थी। सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस ने आरोपियों की पहचान करने के बाद हत्या की साजिश रचने वाले लड़की के पिता और उसके ममेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके सगे भाई की तलाश कर रही है। पुलिस ने इनके कब्जे से पेपर कटर, मृतक का मोबाइल फोन और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं।

विज्ञापन

पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर 17 नवंबर को कीर्ति नगर थाना पुलिस को रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में एक युवक का शव लहूलुहान हालत में पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। मृतक की शिनाख्त बसई दारापुर निवासी अंगद के रूप में हुई। जांच में पता चला कि उसका मोबाइल फोन और अन्य सामान गायब हैं। पुलिस ने छानबीन करने पर पाया कि अंगद बसई दारापुर इलाके में रहता था और एक फैक्टरी में काम करता था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी संजीव धोडी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। पुलिस टीम ने मृतक के घर के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जिसमें उसे अंतिम बार दो लोगों के साथ देखा गया, जिनकी पहचान करने के बाद पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने अपने मामा और ममेरे भाई के साथ मिलकर हत्या की है। पुलिस ने उससे निशानदेही पर मामा को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि अंगद ने एक आरोपी की बहन से दोस्ती की। उसने लड़की के साथ गलत बर्ताव किया। उसे गाली गलौज वाले मैसेज भेजे और उसके आपत्तिजनक वीडियो लीक करने की धमकी दे रहा था। लड़की के परिवार की ओर से बार-बार चेतावनी देने और बीच-बचाव की कोशिशों के बावजूद अंगद नहीं रुका। उसके बाद लड़की के पिता और भाइयों ने उसकी हत्या की साजिश रची। 

14 नवंबर को लड़की का भाई बस्ती (यूपी) से कीर्ति नगर में रहने वाले ममेरे भाई के पास पहुंचा। 16 नवंबर को दोनों अंगद के कमरे पर गए, लेकिन सीसीटीवी कैमरे होने की वजह से उन लोगों ने मारने का इरादा बदल लिया। फिर उन्होंने अंगद को शराब पीने के बहाने रेलवे लाइन के पास ले गए और नशा होने पर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। 

तकनीकी जांच से पता चला कि घटना के दौरान लड़की का पिता उनके संपर्क में रहा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 56 साल के लड़की का पिता कीर्ति नगर स्थित मेटल की फैक्टरी में जबकि आरोपी युवक पेशे से पेंटर का काम करता है। पुलिस लड़की के सगे भाई की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed