Noida: किसानों ने पंकज सिंह का आवास घेरा, पुलिस से हुई झड़प; विधायक ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से विधायक के आवास के आसपास बैरिकेडिंग की। इस बीच उग्र किसानों ने बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए अंदर घुसने का प्रयास किया। वहीं विधायक ने कहा है कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह भी धरने में शामिल होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत किसानों का धैर्य सोमवार को जवाब दे गया। मांगें न पूरी होने पर किसानों ने भाजपा विधायक पंकज सिंह के आवास का घेराव किया। इस दौरान पुलिस और किसान नेताओं के बीच तीखी झड़प भी हुई। इस बीच विधायक पंकज सिंह ने किसानों के बीच मौजूद नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी से कहा, अपने चेयरमैन को बोलिए जो औद्योगिक विकास आयुक्त (आईआईडीसी) भी हैं कि लखनऊ में बैठकर तमाशा नहीं देखें। किसानों की समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करें। यहां रोज का धरना प्रदर्शन हम झेलें और आईआईडीसी लखनऊ में बैठकर तमाशा देखते रहें। यह नहीं चलेगा।
सोमवार को किसान अपनी मांगों को लेकर विधायक कार्यालय का घेराव करने पहुंचे थे। विधायक ने कहा कि इस मामले में आईआईडीसी ने कुछ नहीं किया तो मैं आपके धरना प्रदर्शन में शामिल हो जाऊंगा। उन्होंने इसके लिए 15 दिन का समय आईआईडीसी और उद्योग मंत्री को दिया।
इससे पहले भारतीय किसान परिषद के किसानों ने सोमवार को नोएडा के विधायक पंकज सिंह के सेक्टर-26 कार्यालय का घेराव किया। घेराव के दौरान विधायक ने किसानों की मांगों का संज्ञान लेते हुए औद्योगिक विकास आयुक्त को निशाने पर ले लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी को कड़े निर्देश दिए।
इससे पहले प्राधिकरण कार्यालय से विधायक कार्यालय तक किसानों के मार्च के दौरान कई स्थानों पर जाम लग गया। किसानों के धरने के 67वें दिन निकाले गए घेराव मार्च में बड़ी तादाद में बुजुर्ग, महिलाएं और युवा शामिल थे। इस दौरान पुलिस कमिश्नरेट के एडिशनल सी पी, डीसीपी व एसीपी आदि ने किसानों को रोकने का असफल प्रयास किया। किसानों ने पुलिस के लगाए बैरिकेड तोड़े और आगे बढ़ गए।
वहां पहुंचने पर किसान और पुलिस की काफी देर नोक झोंक होती रही। किसान नेता सुखबीर खलीफा ने कहा कि डेढ़ साल पहले धरने के दौरान विधायक उनके बीच आए थे। उन्होंने वादा करते हुए अनशन तुड़वाया था। लेकिन इसके बाद भी उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं।
#WATCH | Uttar Pradesh | Scuffle breaks out between Bharatiya Kisan Parishad and Police in Noida, as the former had arrived to 'gherao' the office of MLA Pankaj Singh over their demands. pic.twitter.com/aelUxs9qAm
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 21, 2023