फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसान नेताओं ने 8 दिसंबर को किया राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान, नए कानून खत्म से कम कुछ स्वीकार नहीं

Fri, 04 Dec 2020 07:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 04 Dec 2020 07:24 PM IST
खास बातें

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन लगातार नौवें दिन जारी है। गुरुवार को  सात घंटे से ज्यादा चली चौथे दौर की सरकार और किसानों की बातचीत बेनतीजा रही थी। सरकार का कहना है कि एमएसपी रहेगी, उसे छुएंगे तक नहीं, वहीं किसान इस बात पर अड़े हैं कि संसद सत्र बुलाकर कानून रद्द कराए जाएं। अब पांच दिसंबर को फिर से वार्ता होगी। वहीं किसान नेता कुलवंत सिंह संधू का कहना है  कि सरकार ने एमएसपी और मंडी समेत कई प्रस्ताव दिए हैं हम इन पर आज विचार करेंगे। पढ़िए किसान आंदोलन से जुड़ा पल-पल का अपडेट...

विज्ञापन
Farmers protest live updates Singhu border Tikri border Ghazipur border Chilla border and UP gate Today
किसान नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए - फोटो : एएनआई

लाइव अपडेट

07:22 PM, 04-Dec-2020

किसानों ने टिकरी बॉर्डर पर एंबुलेंस को जाने के लिए दिया रास्ता

टिकरी बॉर्डर पर जारी किसान आंदोलन के बीच पुलिस बैरिकेडिंग खोलकर एक एंबुलेंस के जाने के लिए रास्ता बनाते हुए किसान।



 
05:53 PM, 04-Dec-2020

इस आंदोलन को हमें आगे ले जाना हैः हन्नान मोल्लाह

ऑल इंडिया किसान सभा के जनरल सेक्रेटरी ने हन्नान मोल्लाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमें इस आंदोलन को आगे ले जाना होगा। सरकार को ये कानून वापस लेने ही होंगे।
 
विज्ञापन
05:46 PM, 04-Dec-2020

राकेश टिकैत ने भी किया 8 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने आज शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया। इस बीच आज सुबह से एक्सप्रेस वे पर किसानों ने दिल्ली जाने का रास्ता रोका हुआ है। किसानों ने सुबह दिल्ली से गाजियाबाद आने का भी रास्ता रोक दिया इससे लोगों को भारी परेशानी हुई। किसानों का कहना है कि मांगे नहीं माने जाने तक वह यूपी गेट पर डटे रहेंगे। शिकायत ने तमाम वर्गों से भारत बंद में सहयोग की अपील की है।
05:23 PM, 04-Dec-2020

5 दिसंबर को पूरे देश जलाए जाएंगे पीएम मोदी के पुतलेः एचएस लखोवाल

भारतीय किसान यूनियन (लखोवाल) के जनरल सेक्रेटरी एचएस लखोवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हमने कल सरकार से कहा था कि, 'कृषि बिल वापस ले लें। पांच दिसंबर को पूरे देश में प्रधानमंत्री मोदी के पुतले जलाए जाएंगे। हमने आठ दिसंबर को भारत बंध बुलाया है।'
 
05:16 PM, 04-Dec-2020

तीन बिलों की वापसी से कम कुछ स्वीकार नहीं- किसान नेता

सुबह से चल रही किसान नेताओं की बैठक शाम करीब 5 बजे खत्म हुई जिसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि कल सरकार के साथ होने वाली बैठक में वो यही मांग रखेंगे कि तीनों बिलों की वापसी से कम वह कुछ स्वीकार नहीं करेंगे।
04:39 PM, 04-Dec-2020
दिल्ली में कोरोना के खतरे को देखते हुए वकील ओम प्रकाश परिहार ने प्रदर्शन कर रहे किसानों को तुरंत दिल्ली की सीमाओं से हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:20 PM, 04-Dec-2020

साहित्य अकादमी अवार्ड लौटाने वाले जसविंद सिंह बोले- पुरस्कारों के लिए लिखना शुरू नहीं किया था

किसानों के समर्थन में साहित्यकार डॉ. जसविंदर सिंह ने अपना साहित्य अकादमी अवार्ड लौटाने के बाद कहा कि अगर एक लेखक लोगों की आवाज नहीं उठा सकता तो क्या मतलब बनता है? मैंने पुरस्कारों के लिए लिखना शुरू नहीं किया था। यह बहुत दुखद है कि केंद्र सरकार किसानों पर इतना अत्याचार कर रही है और मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रही है।
 
03:48 PM, 04-Dec-2020

किसान भाइयों को मिला ममता दीदी का साथ, फोन पर की बात

दिल्ली की सीमा पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को अब चारों ओर से समर्थन मिल रहा है। आज उन्हें बंगाल की मुख्यमंत्री ममत बनर्जी का भी साथ मिल गया है। ममता दीदी ने खुद फोन कर किसानों से बात की और बताया कि वह और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस किसानों के साथ हैं। 
03:28 PM, 04-Dec-2020

किसानों ने किया सीकरी बॉर्डर पार

पलवल से दिल्ली कूच करने के लिए चले किसान गुरुवार रात को पृथला गांव में रुके थे वहां से आज सुबह दिल्ली के लिए चले तो फरीदाबाद के सीकरी बॉर्डर पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। किसानों की भारी संख्या को देखते हुए यहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। दिल्ली आगरा हाईवे को पुलिस ने पत्थर और बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर रखा था लेकिन दोपहर करीब 1:30 बजे किसान जब यहां पहुंचे तो नारेबाजी शुरू हो गई पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोका तो किसान वहीं धरने पर बैठ गए। हालांकि बाद में पुलिस के जवानों पर भारी पड़े किसान और आखिर सीकरी बॉर्डर को पार करने में सफल रहे। किसानों का यह दल अब बदरपुर बॉर्डर की ओर बढ़ रहा है उधर सीकरी बॉर्डर के हालात देख फरीदाबाद पुलिस ने बदरपुर बॉर्डर पर जबरदस्त चौकसी बढ़ा दी है।
03:15 PM, 04-Dec-2020

भाजपा कृषि कानूनों के जरिए किसानों के अधिकारों को कॉर्पोरेट घरानों को बेच रही: तृणमूल कांग्रेस

तृणमूल कांग्रेस ने नए कृषि कानूनों को 'क्रूर' बताते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि संबंधित पक्षों से मशविरा किए बिना इन्हें पारित किया गया और भाजपा किसानों के अधिकारों को कॉर्पोरेट घरानों को बेच रही है। वहीं आज डेरेक ओ ब्रायन सिंघु बॉर्डर पहुंच किसानों से मिले।
 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed