फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसान आंदोलन: कृषि मंत्री से मिले हरियाणा के किसान, नए कृषि कानूनों का किया समर्थन

Mon, 07 Dec 2020 10:23 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 07 Dec 2020 10:23 PM IST
खास बातें

कृषि कानूनों के विरोध में बैठे किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है। किसान हर हाल में तीनों कानूनों को निरस्त करवाने के लिए डटे हुए हैं। इसके समर्थन में किसान संगठनों ने आठ दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। देश भर में किसानों द्वारा बुलाए गए इस बंद को समर्थन मिल रहा है। तमाम राजनीतिक पार्टियां किसानों के समर्थन में सामने आई हैं। इसके साथ ही सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यहां पढ़ें किसान आंदोलन से संबंधित हर अपडेट-

विज्ञापन
Farmers protest continues at borders many supporters stands for Bharat Bandh on Dec 8
किसानों ने भैंस के आगे बीन बजाने का कार्यक्रम आयोजित किया, पंजाब में प्रदर्शन करते किसान - फोटो : एएनआई

लाइव अपडेट

10:22 PM, 07-Dec-2020

हिसार से दिल्ली जा रहे किसानों की ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत

किसान आंदोलन में शामिल होने जा रहे हिसार के छान गांव निवासियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोहतक के गांव खरावड़ पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रॉली पलट गई। हादसे में छान गांव की सरपंच के जेठ राममेहर (45) की मौत हो गई। जबकि नौ घायल हो गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया।
 
10:13 PM, 07-Dec-2020

सुरक्षा के चाक-चौबंद बंदोबस्त

भारत बंद के एलान को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के चाक-चौबंद बंदोबस्त किए हैं। यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कंपनी पीएसी के साथ सात थानों का पुलिस बल मुस्तैद रहेगा। हाईवे पर भी एक प्लाटून पीएसी के जवान पुलिस के साथ तैनात रहेंगे। मथुरा-वृंदावन के प्रमुख चौराहे और तिराहे पर भी पीएसी-पुलिस के जवान नजर बनाए रखेंगे। 
 
विज्ञापन
09:58 PM, 07-Dec-2020

सपा कार्यकर्ता करेंगे पैदल मार्च

मथुरा में किसानों के भारत बंद के समर्थन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मांट में पैदल मार्च करेंगे। सपा नेता और एमएलसी डॉ. सजंय लाठर ने बताया कि मंगलवार को सपा कार्यकर्ता जाबरा से मांट तक पैदल मार्च करेंगे। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से पैदल मार्च में शामिल होने की अपील की है। 
 
09:50 PM, 07-Dec-2020

किसानों के 'भारत बंद' को मथुरा के वकीलों का समर्थन

मथुरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील शर्मा और सचिव सुनील चतुर्वेदी के नेतृत्व में संगठन ने निर्णय लिया है कि क्लेम कोर्ट को फैज-ए-आम डिग्री कॉलेज से हटाने के लिए विरोध कर रहे वकीलों और भारत बंद के समर्थन में बार एसोसिएशन मथुरा के समस्त अधिवक्ता मंगलवार को न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इसकी लिखित सूचना जिला जज, जिलाधिकारी के अलावा क्लेम कोर्ट के जज को भी दे दी है। 
09:40 PM, 07-Dec-2020

पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया कि एमएसपी और मंडी व्यवस्था रहेगी: कंवल सिंह चौहान 

प्रगतिशील किसान क्लब सोनीपत के अध्यक्ष कंवल सिंह चौहान ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात के बाद कहा कि विरोध कर रहे किसानों को गुमराह किया जा रहा है। पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया कि एमएसपी और मंडी व्यवस्था रहेगी।
 
09:32 PM, 07-Dec-2020
किसान संगठनों द्वारा आठ दिसंबर को बुलाए गए भारत बंद से पहले केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से हरिणाया के किसान मिले हैं। उन्होंने नए कृषि कानूनों का समर्थन किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:09 PM, 07-Dec-2020

प्रकाश सिंह बादल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि मैं किसानों के संकट में रहने से बहुत चिंतित हूं। मुझे लगता है कि अगर सरकार ने किसानों पर वास्तव में ईमानदार प्रतिक्रिया पर अधिक ध्यान दिया होता तो इस मुद्दे से बेहतर तरीके से निपटा जा सकता था। सरकार पहल के बारे में सोचे। पत्र में आगे इन तीन कृषि अधिनियमों पर सवाल उठाते हुए कहा है कि इन कानूनों ने देश को गहरी उथल-पुथल में धकेल दिया है, ये मुद्दा अकेले किसानों का नहीं है बल्कि पूरे देश के आर्थिक ताने-बाने को प्रभावित करता है।
 
08:58 PM, 07-Dec-2020

किसानों के साथ-साथ कल डॉक्टरों का भी प्रदर्शन

देश भर में किसानों का भारत बंद होने के साथ मंगलवार को  डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन भी होने जा रहा है। आयुर्वेद छात्रों को मिली सर्जरी करने की अनुमति के खिलाफ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन की अपील की गई है जिसे लेकर दिल्ली में अलग अलग अस्पतालों में डॉक्टर एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
 
08:48 PM, 07-Dec-2020

किसानों ने भाजपा दफ्तर का शिलान्यास रोका

शिअद से समझौता टूटने के बाद पंजाब में भाजपा अपने राजनीतिक विस्तार में जुटी है। पार्टी को सोमवार को न्यू अमृतसर में नए दफ्तर का शिलान्यास करना था। इसकी सूचना जब किसानों को लगी तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी और भाजपा नेताओं को शिलान्यास कार्यक्रम को रोककर वहां से लौटना पड़ा। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि जहां-जहां भाजपा के नेता कार्यक्रम करेंगे, किसान खुलेआम विरोध करेंगे। 
 
08:39 PM, 07-Dec-2020

शिवराज सिंह का कांग्रेस पर हमला

किसानों के भारत बंद पर हैदराबाद में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस की नाव डूब रही है और इसीलिए वे किसानों को गुमराह करके खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed