किसान आंदोलन: कृषि मंत्री से मिले हरियाणा के किसान, नए कृषि कानूनों का किया समर्थन
कृषि कानूनों के विरोध में बैठे किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है। किसान हर हाल में तीनों कानूनों को निरस्त करवाने के लिए डटे हुए हैं। इसके समर्थन में किसान संगठनों ने आठ दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। देश भर में किसानों द्वारा बुलाए गए इस बंद को समर्थन मिल रहा है। तमाम राजनीतिक पार्टियां किसानों के समर्थन में सामने आई हैं। इसके साथ ही सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यहां पढ़ें किसान आंदोलन से संबंधित हर अपडेट-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
हिसार से दिल्ली जा रहे किसानों की ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत
किसान आंदोलन में शामिल होने जा रहे हिसार के छान गांव निवासियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोहतक के गांव खरावड़ पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रॉली पलट गई। हादसे में छान गांव की सरपंच के जेठ राममेहर (45) की मौत हो गई। जबकि नौ घायल हो गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया।सुरक्षा के चाक-चौबंद बंदोबस्त
भारत बंद के एलान को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के चाक-चौबंद बंदोबस्त किए हैं। यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कंपनी पीएसी के साथ सात थानों का पुलिस बल मुस्तैद रहेगा। हाईवे पर भी एक प्लाटून पीएसी के जवान पुलिस के साथ तैनात रहेंगे। मथुरा-वृंदावन के प्रमुख चौराहे और तिराहे पर भी पीएसी-पुलिस के जवान नजर बनाए रखेंगे।सपा कार्यकर्ता करेंगे पैदल मार्च
मथुरा में किसानों के भारत बंद के समर्थन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मांट में पैदल मार्च करेंगे। सपा नेता और एमएलसी डॉ. सजंय लाठर ने बताया कि मंगलवार को सपा कार्यकर्ता जाबरा से मांट तक पैदल मार्च करेंगे। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से पैदल मार्च में शामिल होने की अपील की है।किसानों के 'भारत बंद' को मथुरा के वकीलों का समर्थन
मथुरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील शर्मा और सचिव सुनील चतुर्वेदी के नेतृत्व में संगठन ने निर्णय लिया है कि क्लेम कोर्ट को फैज-ए-आम डिग्री कॉलेज से हटाने के लिए विरोध कर रहे वकीलों और भारत बंद के समर्थन में बार एसोसिएशन मथुरा के समस्त अधिवक्ता मंगलवार को न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इसकी लिखित सूचना जिला जज, जिलाधिकारी के अलावा क्लेम कोर्ट के जज को भी दे दी है।पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया कि एमएसपी और मंडी व्यवस्था रहेगी: कंवल सिंह चौहान
प्रगतिशील किसान क्लब सोनीपत के अध्यक्ष कंवल सिंह चौहान ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात के बाद कहा कि विरोध कर रहे किसानों को गुमराह किया जा रहा है। पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया कि एमएसपी और मंडी व्यवस्था रहेगी।Farmers who are protesting are misguided. PM has assured that MSP and mandi system will remain: Kanwal Singh Chauhan, President, Progressive Farmers Club, Sonipat after meeting Union Agriculture Minister Narendra Singh Tomar pic.twitter.com/t8Wb9l0dpF
— ANI (@ANI) December 7, 2020
Delhi: A delegation of 20 farmers mainly from Haryana met Union Agriculture Minister Narendra Singh Tomar today to lend support to the farm laws. pic.twitter.com/SiFAoqhDUF
— ANI (@ANI) December 7, 2020
प्रकाश सिंह बादल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि मैं किसानों के संकट में रहने से बहुत चिंतित हूं। मुझे लगता है कि अगर सरकार ने किसानों पर वास्तव में ईमानदार प्रतिक्रिया पर अधिक ध्यान दिया होता तो इस मुद्दे से बेहतर तरीके से निपटा जा सकता था। सरकार पहल के बारे में सोचे। पत्र में आगे इन तीन कृषि अधिनियमों पर सवाल उठाते हुए कहा है कि इन कानूनों ने देश को गहरी उथल-पुथल में धकेल दिया है, ये मुद्दा अकेले किसानों का नहीं है बल्कि पूरे देश के आर्थिक ताने-बाने को प्रभावित करता है।Letter further says,"Three Acts in question that have pushed the country into deep turmoil must be withdrawn without making farmers & their families endure any more suffering in this biting cold. Issue doesn't concern farmers alone but affects entire economic fabric of country." https://t.co/TAyO5hoDi5
— ANI (@ANI) December 7, 2020
किसानों के साथ-साथ कल डॉक्टरों का भी प्रदर्शन
देश भर में किसानों का भारत बंद होने के साथ मंगलवार को डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन भी होने जा रहा है। आयुर्वेद छात्रों को मिली सर्जरी करने की अनुमति के खिलाफ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन की अपील की गई है जिसे लेकर दिल्ली में अलग अलग अस्पतालों में डॉक्टर एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।किसानों ने भाजपा दफ्तर का शिलान्यास रोका
शिअद से समझौता टूटने के बाद पंजाब में भाजपा अपने राजनीतिक विस्तार में जुटी है। पार्टी को सोमवार को न्यू अमृतसर में नए दफ्तर का शिलान्यास करना था। इसकी सूचना जब किसानों को लगी तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी और भाजपा नेताओं को शिलान्यास कार्यक्रम को रोककर वहां से लौटना पड़ा। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि जहां-जहां भाजपा के नेता कार्यक्रम करेंगे, किसान खुलेआम विरोध करेंगे।शिवराज सिंह का कांग्रेस पर हमला
किसानों के भारत बंद पर हैदराबाद में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस की नाव डूब रही है और इसीलिए वे किसानों को गुमराह करके खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैंCongress' boat is sinking and that is why they are trying to save themselves by misleading farmers: Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan in Hyderabad https://t.co/7gjw9wLO8L
— ANI (@ANI) December 7, 2020