फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Farmers protest against Kangana Ranaut statement in Hapur

पुतले पर बवाल: धरना दे रहे किसानों से कंगना का पुतला छीनकर भागे पुलिस वाले, नाराज अन्नदाता सड़क पर बैठे

Wed, 28 Aug 2024 03:18 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: श्याम जी. Updated Wed, 28 Aug 2024 03:18 PM IST
सार

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने किसानों को लेकर विवादित बयान दिया था।  हापुड़ में किसान यूनियन लोकहित के कार्यकर्ता कंगना रनौत का पुतला लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से पुतला ले लिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च कर तहसील चौपला पर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
 

विज्ञापन
Farmers protest against Kangana Ranaut statement in Hapur
धरने पर बैठे किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने किसानों को लेकर विवादित बयान दिया था। इसके विरोध में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन लोकहित के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। नगर पालिका में गांधी प्रतिमा पर धरना दे रहे किसान पुलिस द्वारा पुतला लिए जाने से नाराज हो गए और गढ़ दिल्ली रोड को जाम कर दिया। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई। कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च कर तहसील चौपला पर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


संगठन के पदाधिकारियों ने बुधवार को कंगना रनौत का पुतला फूंकने का एलान किया था। सुबह नगर पालिका धरनास्थल पर धरना देने के लिए कार्यकर्ता पहुंच गए। इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता हरीश हूण ने नगर पालिका में धरना देते हुए कहा कि एक टीवी साक्षात्कार में भाजपा की सांसद कंगना रनौत ने देश के किसानों को बलात्कारी और हत्यारा जैसे शब्दों से अपमानित किया। इससे देश के किसानों की भावनाएं आहत हुई हैं और देश का किसान आक्रोशित है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष देवेंद्र बाना ने कहा कि जब दिल्ली किसान आंदोलन में देश का किसान अपने हक के लिए लोकतांत्रित ढंग से आंदोलन कर रहा था। ऐसे किसानों पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर कंगना रनौत ने किसानों के जख्मों पर नमक लगाने का कार्य किया है। उन्होंने मांग की कि कंगना रनौत किसानों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। भाजपा उन्हें पार्टी से बर्खास्त करे और उन पर मुकदमा दर्ज किया जाए। किसानों के धरने के दौरान पुलिस ने यहां कार में रखा कंगना रनौत का पुतला निकालकर कब्जे में ले लिया, जिससे किसान गुस्से में आ गए और नगर पालिका गेट के बाहर जाम लगा दिया। करीब 40 मिनट तक किसान सडक़ पर बैठे रहे और गढ़ दिल्ली रोड पर लंबा जाम लग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एसडीएम शुभम श्रीवास्तव, सीओ वरुण कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और किसानों को मनाने का प्रयास किया। काफी मान मनव्वल के बाद किसान माने और पैदल मार्च निकालते हुए तहसील चौपला पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। यहां भी किसानों ने पुतला फूंकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पुतला नहीं फूंकने दिया। हालांकि किसानों के प्रदर्शन और धरने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। काफी देर बाद स्थिति सामान्य हुई। इस दौरान जितेंद्र चौधरी, यूसुफ अली, अंकुर चौधरी, सचिन चौधरी, प्रमोद त्यागी, मनोज सिरोही, केपी ङ्क्षसह, रहमान, शेरखान, सादवाद शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed