{"_id":"5fe9d4caca9684629073b9d3","slug":"farmers-leader-and-modi-government-seventh-round-meeting-on-30-december-these-points-to-be-discussed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार और किसान नेताओं की सातवें दौर की बैठक 30 दिसंबर को, इन मुद्दों पर होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार और किसान नेताओं की सातवें दौर की बैठक 30 दिसंबर को, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Mon, 28 Dec 2020 06:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 28 Dec 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञान भवन में शुरू हुई किसान नेताओं और केंद्र सरकार की वार्ता
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसान सरकार से अपनी मांगें मनवाने के लिए छह दौर की वार्ता कर चुके हैं। अगली बैठक के लिए किसानों ने मंगलवार यानी 29 दिसंबर का दिन तय किया था। इससे पहले आज सरकार ने किसानों को एक पत्र लिखकर बैठक 30 दिसंबर को करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
इस तरह अब किसान नेताओं और सरकार की बैठक मंगलवार की बजाय बुधवार को होगी। यह इनकी सातवें दौर की बैठक होगी। सरकार ने अपने पत्र में कहा है कि इस बैठक में कृषि कानूनों, एमएसपी की खरीद व्यवस्था के साथ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए आयोग अध्यादेश 2020 एवं विद्युत संशोधन विधेयक 2020 में किसानों से संबंधित मुद्दों पर विस्तृत रूप में चर्चा होगी।
विज्ञापन
पत्र में यह भी लिखा है कि किसान कहते हैं कि उन्होंने हमेशा खुले मन से चर्चा की है। भारत सरकार भी साफ नियत तथा खुले मन से प्रासंगिक मुद्दों के तर्कपूर्ण समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार ने किसानों से अनुरोध किया है कि वह 30 दिसंबर 2020 को विज्ञान भवन आएं और बैठक कर समाधान निकालने की कोशिश करें।
विज्ञापन
#FarmLaws: Central Government calls farmers for meeting on 30th December, 2pm at Vigyan Bhawan in Delhi pic.twitter.com/VqFxj9thZF
— ANI (@ANI) December 28, 2020