फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Farmer women of Haryana met Sonia Gandhi, Rahul and Priyanka

Video: सोनीपत की महिलाओं के साथ गांधी परिवार का एक दिन; राजीव के गुजरने से राहुल की शादी तक, पढ़ें पूरी बातचीत

Sat, 29 Jul 2023 01:46 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 29 Jul 2023 01:46 PM IST
सार

गांधी परिवार से मिलने पहुंचीं महिलाएं वही हैं, जिनसे राहुल गांधी ने हरियाणा दौरे के दौरान मदीना गांव में मुलाकात की थी और उनके साथ खाना खाने के बाद उन्हें अपने घर आने न्योता दिया था। राहुल गांधी ने इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

विज्ञापन
Farmer women of Haryana met Sonia Gandhi, Rahul and Priyanka
गांधी परिवार ने हरियाणा की किसान महिलाओं से की मुलाकात - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

गांधी परिवार ने हरियाणा के सोनीपत जिले की कुछ महिला किसानों के साथ भोजन किया। इसका वीडियो कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने शेयर किया है। इस दौरान सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी वहां मौजूद थीं। इस मौके पर महिलाओं ने राहुल गांधी की शादी के बारे में सोनिया गांधी से बात की।

विज्ञापन


हरियाणा की कुछ महिला किसानों ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से बातचीत के दौरान कहा, 'राहुल की शादी करा दीजिए। जिसके जवाब में सोनिया ने उनसे अपने बेटे के लिए लड़की ढूंढने को कहा। जिसके बाद सब ठहाके मारकर हंसने लगते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

Farmer women of Haryana met Sonia Gandhi, Rahul and Priyanka
महिला किसानों के साथ खाना खाते सोनिया, राहुल - फोटो : वीडियो ग्रैब

राहुल गांधी ने इस मुलाकात का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, मां, प्रियंका और मेरे लिए एक यादगार दिन, कुछ खास मेहमानों के साथ। सोनीपत की किसान बहनों का दिल्ली दर्शन, उनके साथ घर पर खाना खाया और खूब सारी मजेदार बातें की। साथ मिले अनमोल तोहफे- देसी घी, मीठी लस्सी, घर का अचार और ढ़ेर सारा प्यार।



जब महिला किसानों ने पूछा कि राजीव जी के जाने के बाद आपने कैसे मैनेज किया। इस पर सोनिया गांधी ने कहा कि दुख बहुत गहरा था। प्रियंका गांधी ने कहा कि सबकुछ छोड़कर मां यहां आई थीं। कई दिन तक बहुत दुखी रहीं। कई दिन तक कुछ खाया नहीं, कुछ पिया नहीं। इसपर महिलाओं ने कहा कि भगवान सब कुछ सिखा देते है। ताकत दे देता है।

बता दें कि गांधी परिवार से मिलने पहुंचीं महिलाएं वही हैं, जिनसे राहुल गांधी ने हरियाणा दौरे के दौरान मदीना गांव में मुलाकात की थी और उनके साथ खाना खाने के बाद उन्हें अपने घर आने न्योता दिया था। 8 जुलाई को राहुल गांधी सोनीपत के मदीना गांव में अचानक रुक गए थे। उन्होंने लोगों से बातचीत की और कृषि भूमि पर काम करने वाले किसानों के साथ समय बिताया था। राज्य के पार्टी नेताओं ने कहा कि उन्होंने धान की बुआई में भी हिस्सा लिया, ट्रैक्टर चलाया और खेतों में काम करने वाली महिला मजदूरों द्वारा लाया गया खाना खाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed