{"_id":"5cf1a5ddbdec220766496c73","slug":"farmer-shot-dead-in-gulaothi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूबवेल पर सो रहा था किसान, गोली मारकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूबवेल पर सो रहा था किसान, गोली मारकर की हत्या
Sat, 01 Jun 2019 03:39 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुलावठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुलावठी
Published by: राजेश सैनी
Updated Sat, 01 Jun 2019 03:39 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्यूबवेल पर सो रहे शेरपुर गांव के किसान नितिन उर्फ नीतू (29) की बृहस्पतिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। नीतू के बड़े भाई लीलू सिंह ने बताया कि उसका भाई खेत में पानी लगाने गया था और रात में ट्यूबवेल की छत पर ही सो रहा था। उसका शव शुक्रवार सुबह खेत पर पड़ा मिला। नीतू के कंधे पर गोली मारी गई थी।
विज्ञापन
शायद उसने भागने की कोशिश की थी, इसलिए शव ट्यूबवेल से दूर पड़ा मिला। सीओ गोपाल सिंह ने बताया कि लीलू सिंह ने गांव के ही टेकचंद उर्फ बब्बू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्राथमिक जांच में मामला अवैध संबंध के विरोध में हत्या का लग रहा है। बब्बू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गठित कर दी गई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन