फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Farmer arrived at UP Gate and wrote Kisan Kranti Gate

यूपी गेट पर पहुंचे किसान और लिख दिया किसान क्रांति गेट

Fri, 28 Dec 2018 11:28 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 28 Dec 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
Farmer arrived at UP Gate and wrote Kisan Kranti Gate
farmers at up gate
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में वेस्ट यूपी के किसानों ने शुक्रवार को हवन के बाद यूपी गेट की दीवारों पर किसान क्रांति गेट लिख दिया। टिकैत का कहना था कि यहां किसानों ने लाठियां खाई थीं। अब हर साल यहां पर दो अक्तूबर को किसान क्रांति दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

       
सुबह करीब दस बजे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में बुलंदशहर, मेरठ, मोदीनगर, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर से बड़ी संख्या में किसान यूपी गेट पर पहुंचे। किसानों ने हवन पूजन कर यूपी गेट की दीवारों पर किसान क्रांति गेट लिखा। राकेश टिकैत ने कहा कि दो अक्तूबर को हुए आंदोलन के समय पुलिस और किसानों के बीच संघर्ष हुआ था। इस दौरान किसानों ने लाठियां खाई थीं। काफी किसान घायल हुए थे ।
विज्ञापन


इसके बावजूद हजारों किसान साहस के साथ यहां खड़े रहे थे और दिल्ली में प्रवेश किया था। उसी समय किसानों ने यूपी गेट का नाम किसान क्रांति गेट रखने का फैसला किया था, जिसे आज पूरा किया गया है। किसानों के अचानक पहुंचने के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रशासन से इसकी कोई अनुमति नहीं ली गई है, लेकिन किसानों की ओर से घोषणा पहले कर दी गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द यहां पर किसान क्रांति गेट का बड़ा बोर्ड भी लगा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हर साल मनाया जाएगा किसान क्रांति दिवस

राकेश टिकैत ने बताया कि हर साल दो अक्तूबर को किसान यूपी गेट पर एकत्र होंगे। इसके बाद यहां पर किसान क्रांति दिवस मनाया जाएगा। इसके बाद किसान यूपी गेट से दिल्ली की ओर बढ़ेंगे और पहले ही यूटर्न से वापस यूपी गेट पर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि अपने स्तर यूपी गेट पर फ्लाईओवर की दीवारों पर किसान क्रांति के चित्र बनाए जाएंगे।        

 

बृहस्पतिवार रात बैठक कर लिया निर्णय      

यूपी गेट पहुंचे यूनियन के जिला उपाध्यक्ष जय कुमार मलिक ने बताया कि किसानों ने बृहस्पतिवार रात में बैठक कर यह फैसला लिया था। इसके बाद सुबह सभी को यूपी गेट पहुंचने को कहा गया। इस दौरान मेरठ मंडल के अध्यक्ष मांगे राम त्यागी, गाजियाबाद जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, राम अवतार त्यागी, श्यामवीर सिंह, तहसील अध्यक्ष मोदीनगर वेदपाल मुखिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed