{"_id":"6ae0f688c46c1e2c3b046e29","slug":"youth-arrested-with-cannabis-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83866-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गांजे के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गांजे के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच ऊंचागांव की टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 380 ग्राम गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सारन निवासी तरुण के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस और आबकारी अधिनियम के तहत 12 प्राथमिकी दर्ज हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 26 अक्तूबर को क्राइम ब्रांच ऊंचागांव की टीम को गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर टीम ने प्रेस कॉलोनी के पास कार्रवाई करते हुए तरुण को 380 ग्राम गांजे के साथ काबू कर लिया। संवाद