फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   English from class 1; option for Hindi as well from class 2

Faridabad News: पहली कक्षा से अंग्रेजी, दूसरी से हिंदी का भी विकल्प

Wed, 28 Oct 2026 12:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
English from class 1; option for Hindi as well from class 2
मॉडल संस्कृति, पीएमश्री और सीएमईईई स्कूलों से जुड़े 200 से ज्यादा प्राथमिक विद्यालयों के नाम बदले
विज्ञापन


शिक्षकों की स्क्रीनिंग से होगी तैनाती, शैक्षणिक सत्र 2027-28 से मॉडल संस्कृति स्कूलों को मिलेगी विकास निधि

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के 200 से ज्यादा सरकारी प्राथमिक स्कूलों में अब पहली कक्षा से ही अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई होगी। दूसरी कक्षा से बच्चों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों से पढ़ने का विकल्प मिलेगा। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने इन 200 से अधिक प्राथमिक विद्यालयों के नाम बदल दिए हैं। ये वे स्कूल हैं जो मॉडल संस्कृति, पीएमश्री या मुख्यमंत्री उत्कृष्ट एवं प्रारंभिक अंग्रेजी शिक्षा (सीएमईईई) स्कूलों के परिसर में हैं या उनके आसपास चलते हैं।
विभाग ने इन स्कूलों के नाम उनकी संबद्धता के हिसाब से बदले हैं। कई स्कूल अब सरकारी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट एवं प्रारंभिक अंग्रेजी प्राथमिक विद्यालय (जीसीएमईईईपीएस) जबकि कई सरकारी मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय (जीएमएसपीएस) के नाम से जाने जाएंगे। अंबाला, यमुनानगर समेत प्रदेश के कई जिलों के स्कूल इस सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन


शिक्षकों की तैनाती भी स्क्रीनिंग से होगी
इन स्कूलों में अब लड़के और लड़कियां साथ पढ़ेंगे। शिक्षकों की तैनाती पुराने तरीके से नहीं बल्कि स्क्रीनिंग प्रक्रिया के जरिये की जाएगी। मॉडल संस्कृति, पीएमश्री और सीएमईईई स्कूलों में अपनाई जाने वाली व्यवस्था के अनुसार ही शिक्षकों का चयन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों से अतिरिक्त फीस नहीं
जीसीएमईईईपीएस स्कूलों में निर्धारित फंड के अलावा बच्चों से कोई अतिरिक्त फीस या आर्थिक योगदान नहीं लिया जाएगा। वहीं, सरकारी मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालयों को शैक्षणिक सत्र 2027-28 से विद्यालय विकास निधि मिलनी शुरू होगी। विभाग ने पहले से चल रहे 45 मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालयों को भी अब सीएमईईई प्राथमिक विद्यालयों के रूप में संचालित करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed