फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Waterlogging will be done on the Hiware-Sohna road

हाईवेयर सोहना रोड पर जलभराव से मिलेगी निजात

Mon, 07 Mar 2022 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 10:53 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging will be done on the Hiware-Sohna road
फरीदाबाद। हार्डवेयर सोहना रोड समेत औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर-24 और मुजेसर को बारिश के दौरान जलभराव से निजात दिलाने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसपीवी) की ओर से ड्रेनेज लाइन डालने का काम शुरू कर दिया गया है। इस योजना पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अधिकारियों का दावा है कि लाइन डलने के बाद क्षेत्र में जलभराव की समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में रिहायशी सेक्टरों व कॉलोनियों के साथ औद्योगिक सेक्टरों का बुरा हाल है। थोड़ी देर की बारिश में सड़के पानी से लबालब भर जाती है। जलभराव के कारण उद्यमियों के साथ नौकरीपेशा लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उन्हें सड़कों पर घुटनों तक भरे पानी में घुसकर कंपनियों तक पहुंचना पड़ता है। उद्योगों में उत्पादन क्षमता भी प्रभावित होती है। साथ ही दूसरे देशों से आने वाले निवेश सेक्टरों की हालत देखकर बाहर से ही वापिस लौट जाते हैं। सेक्टरों का आधारभूत ढांचा ठीक न होने के कारण उन्हें तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उद्यमियों की समस्याओं को देखते हुए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने हार्डवेयर सोहना रोड, सेक्टर -24, एस्कॉर्ट मुजेसर रोड, सेक्टर-25 आदि में सड़कों और बारिश के पानी निकासी के लिए ड्रेनेज लाइन डालने का काम शुरू कर दिया है। सोमवार को सोहना रोड चौक से लखानी चौक तक लाइन डाली गई।
विज्ञापन

औद्योगिक सेक्टरों में विकास कार्य शुरू करवा दिए गए है। सड़कों के साथ बारिश के पानी निकासी की व्यवस्था की जा रही है। जिससे सड़कों पर पानी न भरे।
- राजीव शर्मा, अधीक्षण अभियंता, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed