फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Villagers struggling with the problem of Pejal for one and a half year

डेढ़ साल से पेजयल की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण

Thu, 01 Jul 2021 05:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 05:36 PM IST
विज्ञापन
Villagers struggling with the problem of Pejal for one and a half year
बल्लभगढ़। गांव हीरापुर के लोग डेढ़ साल से पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। नलों में कभी कभार पानी सप्लाई होता है। एक महीने से समस्या ज्यादा बढ़ गई है। नलों में पानी न आने से ग्रामीण टैंकरों से खरीद कर पानी पीने को मजबूर हैं। लोगों का आरोप है कि पानी की समस्या को लेकर कई बार सरपंच और बीडीपीओ अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन उनकी समस्या को नजरअंदाज कर दिया जाता है। इससे वह काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

हीरापुर गांव पृथला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है लेकिन गांव में विकास के नाम पर कुछ खास नहीं है। गांव में कई तरह की परेशानियां हैं। उनमें पेयजल की समस्या काफी विकट है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक गांव में गंदे पेयजल की आपूर्ति की जा रही थी। लेकिन बाद में पानी आना ही बंद हो गया। गांव में सप्ताहों तक पानी नहीं आता है। लोग बाहर से टैंकर मंगाकर पानी लेते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि गांव के सरपंच से मिलकर समस्या के समाधान की गुहार लगाई लेकिन उनके द्वारा कोई उचित कदम नहीं उठाया। साथ ही कार्य मुक्त होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या को लेकर सरपंच के घर का घेराव किया और नारेबाजी की।
----------------------
लोगों से बातचीत
गांव में गंदा पानी आता था लेकिन बाद में पानी आना ही बंद हो गया। अब मुश्किल से टैंकर मंगाकर पानी ले रहे हैं। कई बार शिकायत के बाद हालत ऐसे ही बने हैं।
- दीपक आजाद, ग्रामीण
-------------------------
पानी नहीं होने से रोजमर्रा के काम भी नहीं होते हैं। ऐसे लगता है कि वह पुराने जमाने में जी रहे हैं। पानी के बगैर जिंदगी का गुजर बसर भी मुश्किल हो गया है।

- धीरज कौशिक, ग्रामीण
----------------
कई बार सरपंच के राजबाला से शिकायत कर चुके हैं लेकिन अपने कार्यकाल में कोई सुनवाई नहीं की। लोग की परेशानी भी अनदेखी की हैं। अब परेशानी भी बढ़ चुकी हैं।
- पंकज कौशिक, ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed