फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Villagers protesting in Faridabad burnt the effigy of BJP MP Krishna Pal Gurjar

गुस्से में गांव वाले: ग्रामीणों ने फूंका भाजपा सांसद का पुतला, पहले निकाली शव यात्रा फिर लगाई आग; ये है मांग

Sun, 17 Mar 2024 06:17 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 17 Mar 2024 06:17 PM IST
सार

एक्सप्रेसवे पर गांव मोहना के पास ग्रामीण कट की मांग को लेकर पिछले पांच माह से धरना दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Villagers protesting in Faridabad burnt the effigy of BJP MP Krishna Pal Gurjar
गांव वालों ने फूंका भाजपा सांसद कृष्ण पाल गुर्जर का पुतला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे पर गांव मोहना के पास कट की मांग को लेकर धरना दे रहे ग्रामीणों ने रविवार को लोकसभा सीट से तीसरी बार के भाजपा उम्मीदवार कृष्ण पाल गुर्जर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मोहना इलाके में कृष्ण पाल गुर्जर की शवयात्रा निकाल कर पुतला फूंका। 

विज्ञापन

प्रदर्शनकारी ईश्वर लंबरदार ने कहा कि ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर कट की मांग को लेकर वह पांच माह से धरने पर बैठे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिससे ग्रामीण परेशान हैं। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा को फरीदाबाद से जोड़ने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जा रहा है। यह एक्सप्रेस वे बल्लभगढ़ के सेक्टर 65 के पास से शुरू होकर जेवर तक जाएगा। इस एक्सप्रेस वे की कुल लंबाई 31 किलोमीटर है, जिसमें से लगभग 24 किलोमीटर हिस्सा हरियाणा के अंदर है। बाकी हिस्सा यूपी में होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर गांव मोहना के पास ग्रामीण कट की मांग को लेकर पिछले पांच माह से धरना दे रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2022 में पनहेरा में पूर्व मुख्यमंत्री ने भी उन्हें आश्वासन दिया था। ग्रामीण तीन बार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिल चुके हैं। उन्होंने भी आश्वासन दिया था कि मोहना के पास उतार-चढ़ाव के लिए कट दे दिया जाएगा। 

विज्ञापन

हाल ही में वह भाजपा उम्मीदवार कृष्ण पाल गुर्जर भी उनके आवास पर जाकर मिले थे। उन्होंने कहा था कि आचार संहिता लगने से पहले समस्या का समाधान हो जाएगा, लेकिन ग्रामीणों की इस समस्या का किसी भी जनप्रतिनिधि ने समाधान नहीं किया। इसका विरोध करते हुए रविवार को आसपास के गांव के लोग एकत्रित हुए और कृष्ण पाल गुर्जर द्वारा दिए जा रहे झूठे आश्वासन के विरोध में उनके पुतले की शव यात्रा निकाली गई। मोहना बस अड्डे के पास पुतला फूंका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed