फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Vehicle owners heading to Noida to get their CNG cylinders hydro-tested

Faridabad News: सीएनजी सिलिंडर का हाइड्रो टेस्ट कराने नोएडा जा रहे वाहन मालिक

Tue, 27 Oct 2026 10:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Vehicle owners heading to Noida to get their CNG cylinders hydro-tested
जिले में सीएनजी सिलिंडर फटने की लगातार हो रही घटनाओं ने वाहन चालकों की चिंता बढ़ाई, फरीदाबाद में लंबी तारीख मिल रही
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले में सीएनजी सिलिंडर फटने की लगातार हो रही घटनाओं ने वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। मेवला महाराजपुर स्थित सीएनजी पंप पर 25 अक्तूबर को मिक्सर ट्रक का सिलिंडर फटने के बाद वाहन मालिक अपने सिलिंडर की जांच कराने के लिए सक्रिय हो गए हैं। हालांकि, फरीदाबाद में हाइड्रो टेस्टिंग के लिए लंबी तारीख मिलने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समय पर जांच कराने के लिए वाहन मालिकों को नोएडा जाना पड़ रहा है। इससे उनका समय और पैसा दोनों खर्च हो रहे हैं।
वाहन मालिकों का कहना है कि सीएनजी सिलिंडर की सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। सिलेंडर में खराबी होने पर बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसे में समय पर उसकी जांच कराना जरूरी है, लेकिन शहर में टेस्टिंग के लिए जल्द समय नहीं मिलने से उन्हें दूसरे शहरों का रुख करना पड़ रहा है। इससे निजी वाहनों के साथ व्यावसायिक वाहनों के संचालन पर भी असर पड़ता है। वाहन को जांच के लिए बाहर ले जाने के कारण कामकाज प्रभावित होता है और अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ता है। शहर में हाइड्रो टेस्ट के लिए नवंबर माह की तारीख दी जा रही है।
विज्ञापन


सिलिंडर की सुरक्षा के लिए जरूरी है हाइड्रो टेस्ट
सीएनजी सिलिंडर की तीन वर्ष में जांच कराना सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। हाइड्रो टेस्ट के दौरान निर्धारित प्रक्रिया के तहत सिलिंडर की दबाव सहने की क्षमता और उसकी स्थिति की जांच की जाती है। इससे संभावित खामियों का पता लगाने में मदद मिलती है। वाहन मालिकों को अधिकृत टेस्टिंग केंद्र से जांच कराने और परीक्षण से जुड़े दस्तावेज सुरक्षित रखने चाहिए। सिलिंडर में जंग, बाहरी क्षति या किसी अन्य प्रकार की गड़बड़ी दिखाई देने पर विशेषज्ञ से जांच कराना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यदि फरीदाबाद में ही समय पर हाइड्रो टेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध हो जाए तो नोएडा के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
- भरतवीर, कार मालिक

फरीदाबाद में कई सेंटरों पर गए, लेकिन कहीं पर टेस्ट नहीं हो सका। इस वजह से नोएडा का रुख करना पड़ा।
- राजीव जैन, कार मालिक

दो महीने में दो घटनाएं

25 अक्तूबर 2026: मेवला महाराजपुर स्थित सीएनजी पंप पर मिक्सर ट्रक का सिलिंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ। धमाके के बाद सिलिंडर उछलकर दूर जा गिरा। घटना से पंप परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

6 अक्तूबर 2026: सूरजकुंड रोड स्थित बीपीसीएल पेट्रोल एवं सीएनजी पंप पर सीएनजी भरवाते समय डंपर का सिलिंडर फट गया। हादसे में चार लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed