फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Uncontrolled car collides with dividers, two killed

अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर से टकराई, दो की मौत

Tue, 15 Sep 2020 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car collides with dividers, two killed
अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर से टकराई, दो की मौत
विज्ञापन

फरीदाबाद। लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में जवाहर कॉलोनी में रहने वाले दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कन्नौज मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

जवाहर कॉलोनी में रहने वाले अफरोज अली (35) पुत्र अख्तर अली, मोहम्मद आबिद (32) पुत्र खुदाबख्श, मोहम्मद आफताब उर्फ अमन (18) पुत्र अख्तर अली, सज्जाद खान (51) पुत्र रजतखान व नाजिम अली (38) पुत्र हासिम अली सोमवार शाम को कार से उन्नाव के बांगरमऊ स्थित अपने एक रिश्तेदार के यहां आयोजित कार्यक्रम में जा रहे थे। ये सभी मछली व्यापारी हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि बांगरमऊ में रिश्तेदार के घर कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कानपुर व उन्नाव से मछली बाजार में भी जाने वाले थे। बांगरमऊ पहुंचने से पहले ही सोमवार देर रात करीब 11 बजे कन्नौज के पास नीलगाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर से टकरा गई। इस दुघर्टना में कार के परखच्चे उड़ गए। कन्नौज मेडिकल कॉलेज में सज्जाद खान व मोहम्मद आफताब को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed