फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two workers died due to electric shock in a company in Faridabad one injured admitted in ICU

तीनों श्रमिक बिहार से आए थे: करंट लगने से दो मजदूरों की मौत, एक घायल आईसीयू में लड़ रहा मौत से जंग

Thu, 04 Jul 2024 06:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 04 Jul 2024 06:48 PM IST
सार

ग्लोबल कंपनी में भवन निर्माण का काम चल रहा है। पहली मंजिल पर छत डालने के लिए गुरुवार को बल्लभगढ़ सुभाष कॉलोनी निवासी रणजीत सिंह (30), साहिंदर सिंह (47) और लक्ष्मण (28) शटरिंग का काम कर रहे थे। 

विज्ञापन
Two workers died due to electric shock in a company in Faridabad one injured admitted in ICU
अस्पताल के बाहर खड़े परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद सेक्टर-24 स्थित ग्लोबल कंपनी में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। मृतकों की पहचान बिहार के सीतामढ़ी जिला निवासी रणजीत, शिव हर जिला निवासी साहिंदर सिंह और लक्ष्मण (घायल) के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन

ग्लोबल कंपनी में भवन निर्माण का काम चल रहा है। पहली मंजिल पर छत डालने के लिए गुरुवार को बल्लभगढ़ सुभाष कॉलोनी निवासी रणजीत सिंह (30), साहिंदर सिंह (47) और लक्ष्मण (28) शटरिंग का काम कर रहे थे। इसके लिए नीचे से लोहे की सरिया सहित अन्य सामान छत पर पहुंचाया जा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सरिया ऊपर की छत के पास से गुजर रही बिजली की तारों की चपेट में आया, उससे रणजीत को करंट लग गया। इससे साथ में काम कर रहे साहिंदर और लक्ष्मण भी करंट की चपेट में आ गए। मौके पर काम कर रहे अन्य मजदूरों ने देखा कि उनके साथियों को करंट लग गया। उन्होंने तुरंत लाइन काट दी, लेकिन तब तक तीनों काफी झुलस गए थे। 

विज्ञापन

आसपास के लोग तीनों को तुरंत बीके अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान रणजीत और साहिंदर सिंह की मौत हो गई। लक्ष्मण को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। ठेकेदार ने उसे नीलम बाटा रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल को आईसीयू में रखा गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

कोई शिकायत नहीं मिली
सेक्टर-24 स्थित ग्लोबल कंपनी में सुबह मजदूरों को करंट लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया। दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल मृतकों के परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - दर्पण सिंह, प्रभारी, मुजेसर थाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed