फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   two new cases of dengue in faridabad

डेंगू के दो नए मामले सामने आए, संख्या हुई नौ

Tue, 07 Sep 2021 05:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 05:14 PM IST
विज्ञापन
two new cases of dengue in faridabad
फरीदाबाद। डेंगू के दो नए मामलों की पुष्टि जिला स्वास्थ्य विभाग ने की है। अब तक कुल नौ मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, मलेरिया के अब तक पांच मामले सामने आ चुके हैं। मामले बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग गंभीर है।
विज्ञापन

विभाग ने संवेदनशील क्षेत्रों में सर्वे तेज कर दिया है। साथ ही बुखार के मरीज की रक्त की स्लाइड भी बनाई जा रही है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि इस जांच से पता चल सकेगा कि बुखार का मरीज मलेरिया पीड़ित तो नहीं। बीते कुछ दिनों में अचानक बुखार के मामलों में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। मामले बढ़ने से जिले में बुखार पीड़ितों की फिक्र भी स्वास्थ्य विभाग को सताने लगी है। ऐसे में इमरजेंसी में बुखार पीड़ितों के लिए खास एहतियात बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं, ओपोडी में बुखार की समस्या के साथ पहुंचने वालों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

एक माह में 72 मामलों से राजधानी में अलर्ट
मच्छर जनित मामलों की संख्या एनसीआर में कहर बरपा रही है। दिल्ली में बीते एक माह में डेंगू के करीब 72 मामले सामने आए हैं। इसी तरह का कहर अब फरीदाबाद में भी देखने को मिल रहा है। बीते 15 दिनो में जिले में छह नए मामले सामने आए हैं। वहीं, अब तक कुल नौ मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू पीड़ितों की स्थिति बेहतर है। सभी स्वस्थ हैं। चिंता की कोई बात नहीं। लोग दूसरों की बीमारी से सतर्क होकर अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत हों। जिन क्षेत्रों में मलेरिया के मामले आ रहे हैं, उन क्षेत्रों के आसपास डेंगू नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। अब ऐसे क्षेत्रों में फॉगिंग भी कराई जाएगी
- डॉ. रामभगत, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed