{"_id":"6128cab88ebc3e885f25a83c","slug":"tokyo-paralympics-2020-know-everything-about-javelin-thrower-ranjeet-bhati","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tokyo Paralympics 2020: 28 अगस्त को जेवलिन थ्रो में हिस्सा लेंगे फरीदाबाद के रणजीत भाटी, जानिए उनके बारे में सबकुछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tokyo Paralympics 2020: 28 अगस्त को जेवलिन थ्रो में हिस्सा लेंगे फरीदाबाद के रणजीत भाटी, जानिए उनके बारे में सबकुछ
Fri, 27 Aug 2021 04:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 27 Aug 2021 04:51 PM IST
सार
अपनी इस स्टोरी के माध्यम से हम आपको रणजीत की जिंदगी के बारे में कई बातें बताने जा रहे हैं जो आप नहीं जानते होंगे...
विज्ञापन
ranjeet bhati
- फोटो : साई मीडिया के ट्विटर अकाउंट से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोक्यो पैरालंपिक 2020 के खेल आयोजन शुरू हो चुके हैं। इसी के साथ एक बार फिर देशवासियों की उम्मीद अपने खिलाड़ियों से जुड़ गई है। ऐसे ही एक खिलाड़ी हैं फरीदाबाद के रणजीत भाटी जो शनिवार को भाला फेंक प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। नीरज चोपड़ा के मेडल के बाद देशवासियों की उम्मीद रणजीत से काफी बढ़ गई है। अपनी इस स्टोरी के माध्यम से हम आपको रणजीत की जिंदगी के बारे में कई बातें बताने जा रहे हैं जो आप नहीं जानते होंगे...
विज्ञापन
रणजीत ने अपने बारे में एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके दिमाग में हमेशा ये बात स्पष्ट थी कि उनका क्या लक्ष्य है, उन्हें क्या करना है। लेकिन हमारी जिंदगी में वही होता है जो भगवान ने सोचा होता है। 2012 में मेरा एक एक्सीडेंट हो गया जिसमें मेरा एक पैर बुरी तरह खराब हो गया। जिसके चलते मेरे सारे सपने टूट गए।
विज्ञापन
मैंने बहुत इलाज और फीजियोथेरेपी कराई तो मैं चलने लगा लेकिन ठीक से नहीं। इसके बाद मैंने अपनी पढ़ाई खत्म की और खेलों में हिस्सा लेने लगा। अब मैं पैरालंपिक खिलाड़ी बन गया हूं और भाला फेंक इवेंट में हिस्सा ले रहा हूं। इससे पहले मैं मेडल जीत चुका हूं। अब मैं टोक्यो में अपने देश का प्रतिनिधित्व करूंगा।
विज्ञापन
जानिए एक नजर में रणजीत भाटी के बारे में सभी बातें...
- नाम- रणजीत भाटी
- जन्म- 1997
- जन्मस्थान- फरीदाबाद, हरियाणा
- पढ़ाई- स्नातक
- प्रोफेशन- जेवलिन थ्रोवर
- लंबाई- 5.10 फीट
- वजन- 68 किलोग्राम
मेडलः
- हरियाणा स्टेट पैरालंपिक चैंपियनशिप 2018- रजत पदक
- 18वें राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप- चौथी पोजिशन
- नेशनल यूनिवर्सिटी पैरा गेम्स- गोल्ड मेडल
- व्हीलचेयर रग्बी नेशनल टूर्नामेंट- गोल्ड मेडल
- 5 किमी. आईडीबीआई मैराथन- गोल्ड मेडल
पसंदीदा खाना और चीजेंः
- रंग- लाल, नीला, सफेद
- खाना- पिज्जा, चॉकलेट और आइसक्रीम
- एक्टर- जॉन अब्राहम
- एक्ट्रेस- प्रियंका चोपड़ा
- छुट्टियों की मनपसंद जगह- हरियाणा और जैसलमेर
- शौक- किताबें पढ़ना
संपत्ति और गाड़ियों का कलेक्शनः
कार और बाइक- हुंडई क्रेटा
कुल संपत्ति- 40 लाख
रणजीत का फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर अकाउंट है।