फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three and four year old brother and sister swallowed 16 magnets

'भगवान' ने बचाई जान: तीन और चार साल के भाई-बहन ने निगल लिए 16 चुंबक, पेट में गल गई थी आंत, 48 घंटे चला ऑपरेशन

Fri, 29 Aug 2025 10:26 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद।
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद। Published by: विकास कुमार Updated Fri, 29 Aug 2025 10:26 PM IST
सार

पीडियाट्रिक सर्जरी के वरिष्ठ चिकित्सक नितिन जैन ने बताया कि आमतौर पर बच्चे एक चुंबक या बटन निगल लेते हैं, लेकिन यह मामला अलग था। बच्चों के पेट में 6 और 10 चुंबक चिपकी हुई थी। बच्चों की सर्जरी करना बेहद चुनौतीपूर्ण था।

विज्ञापन
Three and four year old brother and sister swallowed 16 magnets
भाई-बहन ने निगल लिए 16 चुंबक - फोटो : chatgpt

विस्तार

एक ही परिवार के दो छोटे बच्चे चुंबक निगल लिया। हालत गंभीर होने पर उन्हें मथुरा से अमृता अस्पताल लाया गया। जब चिकित्सकों ने इसकी जांच की तब पेट में चुंबक चिपके होने की पुष्टि हुई। इसके बाद 48 घंटे के अंदर सर्जरी कर दोनों बच्चों के पेट से चुंबक निकाले।

विज्ञापन

मथुरा के रहने वाले तीन साल का हीतम और चार साल की हितांशी ने खिलौनों में लगे छोटे-छोटे चुंबकों को निगल लिया था। इससे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। पहले परिवार को लगा कि पेट में कीड़े होने के कारण ऐसा हो रहा है। परिवार ने बताया कि बच्चों को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होने लगी, जिसके बाद 12 अगस्त की रात बेटे हीतम और 13 अगस्त की दोपहर बेटी हितांशी को अस्पताल ले जाया गया। जांच के दौरान डॉक्टरों को पता चला कि हीतम ने 10 और हितांशी ने 6 चुंबक निगल लिए थे। चुंबकों के आपस में चिपकने से बच्चों की आंतों में गंभीर जटिलताएं उत्पन्न हो गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीडियाट्रिक सर्जरी के वरिष्ठ चिकित्सक नितिन जैन ने बताया कि आमतौर पर बच्चे एक चुंबक या बटन निगल लेते हैं, लेकिन यह मामला अलग था। बच्चों के पेट में 6 और 10 चुंबक चिपकी हुई थी। बच्चों की सर्जरी करना बेहद चुनौतीपूर्ण था। बच्चों के पेट की आंत भी गल गई थी, उसको भी ठीक किया गया। उन्होंने बताया कि दोनों की स्थिति अब स्थिर है और करीब दो सप्ताह की देखरेख के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन

बच्चों को इन चीजों से रखें दूर
बिजली का स्विच
नुकीली या धारदार वस्तुएं
छोटे खिलौने, सिक्के, बटन जैसी बैटरियां, छोटे चुंबक
पुरानी दवाएं, फिनाइल या सिगरेट
टूटे हुए खिलौने
आईना
कांटेदार पौधे
कूलर या टेबल फैल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed