{"_id":"69408f18c032b30cfe0b5ad3","slug":"the-suspected-terrorists-had-been-plotting-to-terrorize-the-country-for-a-year-in-faridabad-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad: एक साल से देश को दहलाने की साजिश रच रहे थे संदिग्ध आतंकी, बम धमाका कर किया था विस्फोटक का ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad: एक साल से देश को दहलाने की साजिश रच रहे थे संदिग्ध आतंकी, बम धमाका कर किया था विस्फोटक का ट्रायल
Tue, 16 Dec 2025 04:13 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 16 Dec 2025 04:13 AM IST
सार
जांच एजेंसी के आधिकारिक सूत्रों की मानें तो आरोपियों से पूछताछ में हुए इस खुलासे से स्पष्ट है कि ये बीते लगभग 1 साल से भी अधिक समय से देश को दहलाने की साजिश फरीदाबाद में रहकर कर रहे थे।
विज्ञापन
अल फलाह यूनिवर्सिटी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अल फलाह यूनिवर्सिटी से सामने आए व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल के संदिग्ध आतंकी डॉक्टरों ने फरीदाबाद में ही बम धमाका कर विस्फोटक का ट्रायल भी किया था। लगभग एक साल पहले धौज क्रशर जोन में किए गए इस ट्रायल के दौरान डॉ. मुज्जमिल, डॉ. शाहीन व दिल्ली बम धमाके में खुद को खत्म कर चुका डॉ. उमर शामिल थे। एनआईए की पूछताछ में ये खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को एनआईए की टीम जब डॉ. मुज्जमिल, डॉ. शाहीन और जम्मू कश्मीर के छात्र जसीर वानी को अल फलाह यूनिवर्सिटी लेकर आई तो उन्हें धौज क्रशर जोन ले जाकर सीन रिक्रिएशन भी कराया गया। इस दौरान डॉ. मुज्जमिल व डॉ. शाहीन ने ये भी खुलासा किया कि इन्होंने वहां पिस्टल से गोलियां भी चलाई थीं।
विज्ञापन
जांच एजेंसी के आधिकारिक सूत्रों की मानें तो आरोपियों से पूछताछ में हुए इस खुलासे से स्पष्ट है कि ये बीते लगभग 1 साल से भी अधिक समय से देश को दहलाने की साजिश फरीदाबाद में रहकर कर रहे थे।
विज्ञापन
यूरिया से अमोनियम नाइट्रेट और केमिकल मिलाकर बनाए गए विस्फोटक का सालभर पहले धमाका कर ट्रायल करने के बाद ये विस्फोटक व हथियार जुटाने में लग गए थे। आरोपियों ने स्टील पाइप में विस्फोटक भरकर उसे चट्टान में फंसाकर विस्फोट किया था। आरोपियों की मानें तो उनका ये ट्रायल सफल रहा था और इससे चट्टान का एक हिस्सा टूट गया था।