फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ten new Renivels will be built in the city

शहर में बनेंगे दस नए रेनिवेल

Wed, 25 Aug 2021 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Ten new Renivels will be built in the city
फरीदाबाद। पेयजल किल्लत से जूझ रहे सेक्टर और कॉलोनीवासियों के लिए राहत भरी खबर है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से शहर में जल्द 10 नए रेनीवेल बनाए जाएंगे। इससे शहर के विभिन्न क्षेत्रों में करीब 100 एमएलडी अतिरिक्त पानी मिल सकेगा। इसके लिए विभाग ने सर्वे का कार्य शुरू कर दिया है। यह रेनीवेल यमुना किनारे बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

रेनीवेल नंबर तीन से आने वाला पानी का अभी ग्रेटर फरीदाबाद में अधिक सप्लाई होता है। इससे एनआईटी क्षेत्र में पानी का भारी संकट बना हुआ है। लोग आए दिन पेयजल संकट से लेकर नगर निगम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करते हैं। सेक्टर-23 संजय कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, पर्वतिया कॉलोनी और डबुआ कॉलोनी, सैनिक कॉलोनी में आए दिन पानी की समस्या सामने आती है। लोग नगर निगम में आकर विरोध प्रदर्शन करते हैं। यहां पेयजल संकट दूर करने के लिए रेनीवेल लाइनों की क्षमता को बढ़ाया गया है। इस पानी को पाइप लाइन संख्या-4 व 6 में दिया जाएगा। इससे एनआईटी, एनएच के इलाकों समेत सैनिक कॉलोनी, सेक्टर-48 व एसजीएम नगर आदि इलाकों में पेयजल संकट में कुछ राहत जरूर मिली है। लेकिन, संकट अभी भी बरकरार है। दूसरी ओर तेजी से गिर रहा भूजल स्तर भी एफएमडीए के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। नगर निगम अधिकारियों की रिपोर्ट के मुताबिक, यमुना किनारे बने रेनीवेल का भूजल स्तर तेजी से गिर रहा है। इससे जलस्तर में भी गिरावट आई है। पिछले करीब 10 साल में रेनीवेल का पानी करीब 50 फीसदी कम हो गया है। पानी कितने दिनों के लिए बचा है और इसमें कैसे बढ़ोतरी होगी। इसके लिए भी वैज्ञानिक जांच करवाई जाएगी। करीब 170 एमएलडी क्षमता वाले रेनीवेल से करीब 90 एमएलडी पानी मिल पा रहा है। इसमें करीब 25 फीसदी की बढ़ोतरी होकर 112 एमएलडी प्रतिदिन आपूर्ति हुई है, लेकिन कई इलाकों में पानी की समस्या अभी भी बनी हुई है। इसे देखते हुए 10 नए रेनीवेल लगाने की योजना पर काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन

वर्जन
शहर में पेयजल संकट को दूर करने के लिए यमुना किनारे 10 नए रेनीवेल बनाने की योजना है। इसका सर्वे शुरू कर दिया गया है। सर्वे कार्य पूरा होने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. गरिमा मित्तल, अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी, एफएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed