फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Students learned safety techniques during a mock drill.

Faridabad News: विद्यार्थियों ने मॉकड्रिल में सीखे सुरक्षा के गुर

Wed, 28 Oct 2026 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Students learned safety techniques during a mock drill.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा के दौरान घबराने के बजाय सतर्कता और सूझबूझ से काम लेना जरूरी है। इसी का अभ्यास कराने के लिए मंगलवार को सेक्टर-14 स्थित मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल में मॉकड्रिल आयोजित की गई। इसमें 1700 विद्यार्थियों और 50 शिक्षकों सहित विभिन्न विभागों की टीमों ने हिस्सा लिया। अभ्यास के दौरान घायलों को सुरक्षित निकालने, आग पर काबू पाने और प्राथमिक उपचार देने की प्रक्रियाओं का प्रदर्शन किया गया।


मॉकड्रिल के दौरान आपदा की काल्पनिक स्थिति बनाकर बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया। इसमें 31 घायल विद्यार्थियों को स्ट्रेचर, कंबल, व्हीलचेयर और अन्य उपलब्ध संसाधनों की मदद से सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया अपनाई गई। वहीं, जितेंद्र कालीरमन के नेतृत्व में बचाव दल ने रस्सियों की सहायता से बहुमंजिला इमारत से दो घायलों को सुरक्षित नीचे उतारने का अभ्यास किया। अग्निशमन विभाग की टीम ने पानी की सहायता से आग बुझाने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed