फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Shopping is auspicious on Dhanteras according to the horoscope

धनतेरस पर राशिफल के अनुसार खरीदारी शुभ

Sun, 31 Oct 2021 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Shopping is auspicious on Dhanteras according to the horoscope
फरीदाबाद। तीन दिन बाद यानी दो नवंबर को धनतेरस है। इसको लेकर हर तरफ तैयारियां चल रही हैं। ऐसे में इस दिन क्या खरीदना चाहिए, क्या नहीं और किस प्रकार खरीदना चाहिए, ज्योतिष विज्ञान में यह अहम है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार धनतेरस पर भगवान धनवंतरि और यमराज की विशेष पूजा करने की परंपरा है इसलिए इस तिथि पर अपनी राशि के अनुसार खरीदारी कर सकते हैं।
विज्ञापन

मान्यता है कि इस दिन राशि के साथ खरीदी गई चीजें लंबे समय तक साथ निभाती हैं। ज्योतिषाचार्य अरुण झा ने बताया कि पुराने समय में देवताओं और दानवों ने एक साथ मिलकर समुद्र मंथन किया था। समुद्र मंथन में कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर भगवान धनवंतरि के साथ ही यमराज की पूजा करनी चाहिए। मान्यता है कि इन दिनों की पूजा करने से अच्छा स्वास्थ्य और अच्छी सेहत प्राप्त होती है। अगर धनतेरस पर राशि के अनुसार शुभ चीजें खरीदते हैं तो ज्योतिषीय ग्रहों से भी शुभ फल मिलने की संभावना रहती है।
विज्ञापन

राशि के साथ ऐसे करें खरीदारी
मेष- धनतेरस पर सोना-चांदी या सिक्के, बतर्न, वस्त्र आदि खरीदें।
वृषभ - सोना, चांदी, पीतल, कंप्यूटर, बर्तन, केशर, चंदन, आदि खरीदें।
मिथुन - भूमि, मकान, सोना, चांदी आदि खरीदना शुभ होता है।
कर्क - सोना-चांदी, नया वाहन, आभूषण खरीदना चाहिए।
सिंह - नया वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स, सोना-चांदी, भूमि, तांबे, पीतल, के बतर्न, फर्नीचर खरीद सकते हैं।
कन्या - जमीन, घर, अनाज आदि खरीद सकते हैं।
तुला - इस राशि के लोग धनतेरस पर निवेश करने से बचें। आवश्यक तो तो परिवार के किसी अन्य सदस्य के नाम खरीदारी कर सकते हैं।
वृश्चिक - सोना, चांदी , बर्तन, पीतल, वस्त्र खरीद सकते हैं।
धनु - जमीन जायदाद, मूल्यवान धातु खरीद सकते हैं।
मकर - घर की जरूरत की कोई भी चीज इस दिन खरीदें।
कुंभ - किताबें, वाहन, फर्नीचर, और घर की जरूरी वस्तुएं खरीदें।
मीन - सोने चांदी, रत्न आदि खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed