फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   sfgd

Faridabad News: 100 घंटे से बिजली संकट, जनजीवन के साथ उद्योग भी प्रभावित

Sun, 14 Jun 2026 05:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
sfgd
टावर 3-4 के बीच पांचवें कंडक्टर की स्ट्रिंगिंग जारी, टावर 5 पर क्रॉस आर्म कार्य पूरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। मंगलवार को मेघपुर स्थित ट्रांसफॉर्मर में आग लगने के बाद जिले के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। पिछले करीब 100 घंटों से शहर और आसपास के विभिन्न इलाकों में बिजली की समस्या बनी हुई है। भीषण गर्मी के बीच लोगों को रातें बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही हैं। बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बिजली कटौती के कारण लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई है।

वहीं बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से जलघर और बूस्टिंग स्टेशनों का संचालन भी प्रभावित हुआ है, जिससे कई क्षेत्रों में पेयजल संकट गहरा गया है। लोगों को पानी की व्यवस्था के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ रहे हैं। बिजली संकट का असर घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यापारिक प्रतिष्ठानों और स्थानीय गतिविधियों पर भी पड़ रहा है, जिससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


शनिवार को गांव के लोगों ने किया था प्रदर्शन

होडल उपमंडल गांव खाम्बी के लोगों ने शनिवार को बिजली की समस्या से परेशान होकर पलवल-हसनपुर सड़क मार्ग पर जाम लगाकर प्रशासन और बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया था। जाम के चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी , जिससे कई लोग जाम में फंसे रहे थे। -
विज्ञापन
विज्ञापन



- बिजली संकट का असर जिले के औद्योगिक क्षेत्रों पर भी पड़ा है। उद्योगों में उत्पादन प्रभावित होने से कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। वह लगातार बिजली विभाग के अधिकारियों के संपर्क में हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

राजीव मेहरा ,वाइस चेयरमैन (पलवल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन)


क्षतिग्रस्त ट्रांसफॉर्मर को बदलने और विद्युत आपूर्ति बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। ट्रांसमिशन लाइन के टावर नंबर 3 और 4 के बीच पांचवें कंडक्टर की स्ट्रिंगिंग का कार्य प्रगति पर है। विभाग की टीमें दिन-रात मरम्मत कार्य में जुटी हुई हैं।
रंजन राव, अधीक्षण अभियंता,(डीएचबीवीएन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article