{"_id":"69b558d3d02b561c6105a52c","slug":"sdgdf-faridabad-news-c-24-1-pal1006-122491-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नगर पालिका में एरिया सभा बैठकें में नदारद रहे पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नगर पालिका में एरिया सभा बैठकें में नदारद रहे पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। नगर पालिका परिसर में वार्ड नंबर 1 से 7 तक के एरिया सभा बैठकों का आयोजन किया गया, लेकिन सभी बैठकों में दस प्रतिशत उपस्थिति का आवश्यक कोरम पूरा नहीं हो पाया। एरिया सभा की बैठकें वार्डों के पार्षदों के नेतृत्व में आयोजित होती हैं, जो पदेन प्रधान होते हैं। इस दौरान सात में से केवल एक पार्षद धीरज उपाध्याय बैठक में उपस्थित रहे। वार्ड 6 की पार्षद उर्मिला की अनुपस्थिति में उनके पति नरेश शर्मा बैठक में पहुंचे। अन्य पांच वार्डों के पार्षद स्वयं बैठक में नहीं आए। नगर पालिका सचिव देवेंद्र कुमार ने बताया कि बैठकों की सूचना पार्षदों के समूह और सार्वजनिक मुनादी के माध्यम से दी गई थी, फिर भी केवल 15 लोग ही पहुंचे। कोरम पूरा न होने के कारण कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और कार्यों का सत्यापन नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि रविवार, 15 मार्च को सात वार्डों की एरिया सभा बैठकें फिर से आयोजित की जाएंगी, जिसमें प्रशासन पूरी उपस्थिति सुनिश्चित कराने का प्रयास करेगा।