{"_id":"6a2e9f0cd33a8e4113041e6b","slug":"road-accident-faridabad-news-c-24-1-pal1009-124986-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अलग-अलग सड़क हादसों में दंपति समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अलग-अलग सड़क हादसों में दंपति समेत चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में दंपति समेत चार लोग घायल हो गए। एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छायसा निवासी योगिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पति मनीष के साथ कोकिलावन शनिदेव मंदिर की परिक्रमा कर बाइक से लौट रही थीं। केएमपी एक्सप्रेसवे के पास एक तेज रफ्तार सफारी कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक वाहन सहित फरार हो गया। दूसरे मामले में उटावड़ निवासी मोसिम और उसका भाई आकिल मजदूरी कर बाइक से घर लौट रहे थे। होडल-नूंह रोड पर एक ट्रैक्टर चालक के अचानक ब्रेक लगाने से उनकी बाइक ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। आकिल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।