फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Riho 11 won the match by 23 runs

Faridabad News: रिहो 11 ने 23 रन से जीता मुकाबला

Sun, 05 Apr 2026 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Riho 11 won the match by 23 runs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित कोरोना क्रिकेट मैदान पर शनिवार को खेले गए मुकाबले में रिहो 11 ने गेम चेंजर्स को 23 रन से हरा दिया। 10 ओवर के इस टी10 मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी को आई रिहो ने छह विकेट 143 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में बल्लेबाजी को उतरी गेम चेंजर्स की टीम पूरे ओवर खेलकर पांच विकेट पर 120 रन ही बना सकी।


रिहो 11 के लिए आकाश दूबे ने महज 32 गेंदों पर 11 छक्कों की बदौलत 101 रनों की तूफानी पारी खेली जबकि सुमित ने 13 रन बनाए। गेम चेंजर्स कि ओर से अभिषेक ने तीन और कृपाल ने दो विकेट लिए। इसके जवाब में बल्लेबाजी को आई गेम चेंजर्स के लिए अभिषेक ने 36 रन बनाए जबकि आदित्य शुक्ला ने 28 रनों का योगदान दिया। रिहो 11 के लिए पामित कुमार ने चार और आदर्श ने एक विकेट लिया। आकाश दूबे को उनकी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed