फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Recorded statements of four students

चार छात्रों के दर्ज किए बयान

Mon, 07 Mar 2022 10:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
Recorded statements of four students
फरीदाबाद। डीपीएस छात्र के आत्महत्या के मामले में गठित एसआईटी व बाल कल्याण समिति ने चार छात्रों के बयान दर्ज किए है। सभी मृत छात्र के सहपाठी हैं और सुसाइड नोट में भी इनका नाम है। लिहाजा अधिकारियों ने छात्रों से करीब आठ घंटे तक पूरी घटनाक्रम की जानकारी ली है। इस दौरान कई राज खुलकर सामने आए हैं। अधिकारियों का कहना है कि दर्ज किए गए बयान गुप्त रखे गए हैं और उसे अदालत में चार्जशीट के साथ पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता श्रीपाल करहाना ने बताया कि छात्र के आत्महत्या के मामले में बड़ी सावधानी से कदम रखे जा रहे हैं और जांच की जा रही है। इससे जुड़े सभी से पूछताछ की जा रही है। इसके तहत उन बच्चों के भी बयान दर्ज किए जा रहे, जिनका नाम मृत छात्र की मां ने बताया है। पहले चरण में चार से पूछताछ की गई है। बाकी से भी पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मामले में बृहस्पतिवार को मृत छात्र की मां से पूछताछ की गई। उनका बयान दर्ज किया गया। उस दौरान उन्होंने कई सबूत भी पेश किए, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बच्चों का किया काउंसिलिंग
सूत्रों के अनुसार जानकारी के लिए बुलाए गए बच्चे काफी सहमे हुए थे। उनके चेहरे पर डर था। लिहाजा बाल कल्याण समिति के अधिकारियों द्वारा सभी को पहले समझाया गया। उनका काउंसिलिंग किया गया। इसके बाद सभी खुलकर पूरी घटनाक्रम की जानकारी दी। हालांकि इस मामले में अधिकारी कुछ बताने से कतरा रहे हैं, लेकिन सूत्रों का कहना है कि जानकारी में कईयों की भी संलिप्तता खुल कर सामने आई है। इसके आधार पर आगे की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला-
ग्रेटर फरीदाबाद स्थित डिस्कवरी सोसाइटी में की 17वीं मंजिल से दसवीं के छात्र गौरव (बदला नाम) ने छलांग लगाकर जान दे दी थी। छात्र ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमें उसने स्कूल प्रबंधन पर परेशान करने के आरोप और अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद का छात्र था। मां इसी स्कूल में अध्यापिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed