फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ravinder Phagna beat Mahesh Cricket Academy

रविंदर फागना ने महेश क्रिकेट अकादमी को हराया

Tue, 07 Sep 2021 06:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
Ravinder Phagna beat Mahesh Cricket Academy
फरीदाबाद। पुश अकादमी क्रिकेट लीग अंडर 13 क्रिकेट टूर्नामेंट मैच में रविंदर फागना की टीम ने महेश अकादमी को 83 रन से हराया। यह मुकाबला द डोम क्रिकेट मैदान पर खेला गया। मैच में समीर खान को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
विज्ञापन

कोच धर्मेंदर फागना ने बताया कि यह मैच 40-40 ओवर का था। रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 40 ओवर में चार विकेट पर 209 रन बनाए। बल्लेबाज कप्तान समीर खान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 98 रन, हर्ष कुमार ने नाबाद 51, तक्ष ने 22, अकिव सैफी ने 15 रन बनाए। महेश अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए चंद्र मोहन ने दो विकेट, देव और आयुष ने एक-एक विकेट ली।
विज्ञापन

इस लक्ष्य का पीछा करते हुए महेश अकादमी को 35.4 ओवर में 10 विकेट पर 126 रन बनाकर हार का सामना करना पड़ा। टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए चंद्र मोहन ने 60 रन, असीम सिंह 19, देव ने 10 रन बनाए। रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद शनिब ने तीन विकेट, अनुज भारद्वाज ने दो विकेट, ऋषभ, वंशज और जतिन ने एक-एक विकेट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed