फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rain brought relief from heat, disaster due to water logging

बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, जलभराव से आफत

Tue, 13 Jul 2021 06:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
Rain brought relief from heat, disaster due to water logging
फरीदाबाद। शहर में मंगलवार को हुई झमाझम बारिश ने जहां शहरवासियों को गर्मी से बड़ी राहत दी, वहीं जलभराव से आफत भी हो गई। बारिश से शहर की अनेक सड़कें जलमग्न हो गईं। सड़कों पर घुटनों तक पानी भरा होने के कारण राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आलम यह रहा कि वाहन तो क्या, लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया। पानी निकासी के उचित प्रबंध न होने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही। ऐसे में लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ा।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त डॉ. गरिमा मित्तल द्वारा जलभराव से निजात दिलाने के बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन मंगलवार को हुई कुछ घंटे की बारिश में निगम के दावे धुल गए। सुबह बूंदाबांदी के साथ कई इलाकों में तेज बारिश हुई। इससे शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाटा चौक, अजरौंदा चौक, सेक्टर-7-8 चौक और बल्लभगढ़ चौक पर हुए जलभराव से ट्रैफिक जाम की समस्या बन गई। सबसे ज्यादा खराब हालत अजरौंदा चौक, बाटा चौक, डबुआ कॉलोनी और पर्वतिया कॉलोनी 60 फुट रोड और सेक्टर-22, 23 और सेक्टर-15ए में देखने को मिली। यहां की सड़कें पानी से लबालब थीं। सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। सड़कों के साथ घरों और दुकानों में पानी भरने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। सुबह लोग घरों और दुकानों से पानी निकालते दिखे। इस झमाझम बारिश ने सड़कों को तालाब में बदल दिया। इससे सुबह दफ्तर जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर जगह-जगह पानी भरने से लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

निगम की इंजीनियरिंग फेल
शहर में साफ सफाई का जिम्मा नगर निगम के पास है। शहर के नाले, सीवर लाइनों की सफाई का काम नियमित रूप से नगर निगम को करना होता है। बारिश से पहले नगर निगम अधिकारियों ने नालों की सफाई करने के बड़े-बड़े दावे किए थे। निगमायुक्त ने दावा किया था कि सड़कों पर यदि पानी भरा तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, लेकिन मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोल दी। बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया। क्षेत्र में पानी निकासी के उचित इंतजाम नहीं होने के कारण डबुआ कॉलोनी और सेक्टर-15 क्राउन प्लाजा के पीछे सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों से पानी निकालते रहे लोग
मूसलाधार बारिश के कारण डबुआ कॉलोनी, पर्वतिया कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, सारन रोड पर पानी निकासी के उचित इंतजाम नहीं होने के कारण बारिश का पानी लोगों के घरों और दुकानों में भर गया। सीवर की गंदगी भी घरों में घुस गई, जिससे घरों में चारों और दुर्गंध से लोगों का बुरा हाल रहा। ऐसे में लोग बाल्टी और टब के सहारे घरों से पानी निकालते रहे।
ऑटो चालकों ने किया किनारा
स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में सेक्टर-50 का तमगा हासिल किए डबुआ कॉलोनी के लोग आज खुद को ठगा हुआ महसूस करते हैं, कॉलोनी के साथ ग्रामीण इलाकों में बदतर हालत है। बारिश के कारण डबुआ 60 फुट रोड पर जलभराव से यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। बीके चौक, नीलम चौक, एक नंबर से डबुआ जाने वाले ऑटो चालकों ने किनारा कर लिया। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि पहले ही तरह इस बार अंडरपास में पानी भरने की समस्या ज्यादा देखने को नहीं है।
इन सड़कों का रहा बुरा हाल
बारिश से सेक्टर-7-8, 9-10, 10-11 की डिवाइडिंग सड़क, सेक्टर-16 के विश्राम गृह वाली सड़क, सेक्टर-11 व 12 की सड़क, सेक्टर, छह, सात, आठ, नौ, 15, 16, 17, 18, 19, 21, 22, 23, 28, 29, 30, 31 व 37 की मुख्य सड़कें, बीके-हार्डवेयर चौक, एयरफोर्स रोड, रेलवे रोड, राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुड ईयर चौक से सेक्टर-7 और सात के डिवाइडिंग रोड पर, सेक्टर-7 और 9 की हुडा मार्केट, सेक्टर-9 व 10 के डिवाइडिंग रोड, सेक्टर-3 से तिगांव रोड, सौ फुटा रोड और बल्लभगढ़ बस अड्डे इत्यादि।

नगर निगम और एफएमडीए की ओर से जलभराव से शहरवासियों को निजात दिलाने के सभी दावों को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए काम किया जा रहा है। पानी निकासी में फेल अधिकारियों से जवाब तलब किया जाएगा।
- डॉ. गरिमा मित्तल, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed