{"_id":"60e4204e8ebc3e0a35286366","slug":"preparations-to-fight-against-chikanguniya-after-dengue-malaria-starts-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: डेंगू-मलेरिया के साथ चिकनगुनिया पर नियंत्रण की तैयारी, स्वास्थ्य विभाग की बैठक में तैयार की गई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: डेंगू-मलेरिया के साथ चिकनगुनिया पर नियंत्रण की तैयारी, स्वास्थ्य विभाग की बैठक में तैयार की गई रणनीति
Tue, 06 Jul 2021 02:50 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 06 Jul 2021 02:50 PM IST
सार
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणदीप सिंह पूनिया की अध्यक्षता में डेंगू-मलेरिया के साथ चिकनगुनिया को नियंत्रित करने की रणनीति बनाई गई। जिले में इस वर्ष अब तक मलेरिया के चार मामले मिल चुके हैं।
विज्ञापन
dengue, malaria, chikungunya
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरीदाबाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू मलेरिया के साथ चिकनगुनिया के मामलों पर काबू पाने के लिए बैठक बुलाई गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणदीप सिंह पूनिया की अध्यक्षता में डेंगू-मलेरिया के साथ चिकनगुनिया को नियंत्रित करने की रणनीति बनाई गई। जिले में इस वर्ष अब तक मलेरिया के चार मामले मिल चुके हैं।
विज्ञापन
डॉ. रणदीप सिंह पुनिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग उन जगहों की सूची नगर निगम को सौंपकर गड्ढों में भरे पानी को खाली करवाने का काम करेगा। अधिक से अधिक स्लाइड तैयार कर अधिक मरीजों को ट्रैस करने की योजना है। बरसात के दिनों में डेंगू, मलेरिया के अलावा चिकनगुनिया के मामले भी बढ़ने की संभावना है। ऐसे में विभागीय कर्मचारियों को सक्रिय रखा गया है। इस मौके पर डॉ. गजराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
यमुना किनारे बसे गांवों पर ज्यादा ध्यान
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि यमुना नदी के निकटवर्ती गांव में जल्द ही अभियान शुरू करेंगे। पांच साल का रिकॉर्ड बताता है कि यमुना नदी के पास के गांवों से सबसे अधिक मलेरिया के मामले आते हैं। अभी से सक्रिय रहने पर बारिश के दिनों में डेंगू-मलेरिया को नियंत्रित करने में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
कुछ गांवों को कार्रवाई के लिए चिन्हित किया गया है। इसमें मोहना, छांयसा, चांदपुर, अरुआ, ददसिया, फज्जूपुर, शाहूपुरा खादर, किड़ावली, लालपुर और मंझावली गांव हैं। नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि पहले नोटिस दिया जाएगा, इसके बाद जुर्माना वसूला जाएगा।