{"_id":"6ae0dbe64ee292869c022f5e","slug":"police-on-alert-during-the-festive-season-conducted-foot-patrols-in-market-no-1-and-market-no-2-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83884-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: त्योहारी सीजन में पुलिस अलर्ट, एक और दो नंबर बाजार में की पैदल गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: त्योहारी सीजन में पुलिस अलर्ट, एक और दो नंबर बाजार में की पैदल गश्त
विज्ञापन
व्यापारियों और खरीदारों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। त्योहारी सीजन में बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए गश्त तेज कर दी है। इसी कड़ी में मंगलवार को थाना कोतवाली प्रभारी मनजीत सिंह के नेतृत्व में दो नंबर चौकी की पुलिस टीम ने एक नंबर और दो नंबर बाजार में पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने दुकानदारों और खरीदारी करने आए लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। चौकी प्रभारी दर्शन सिंह भी इस दौरान मौजूद रहे।
हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल के आदेशों तथा पुलिस आयुक्त सतेन्द्र गुप्ता और डीसीपी एनआईटी के दिशा-निर्देशों के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने लोगों को बताया कि त्योहारों के दौरान बाजारों में भीड़ बढ़ने के साथ जेबकतरी, पर्स चोरी और चेन स्नैचिंग जैसी घटनाओं की आशंका रहती है। ऐसे में खरीदारी करते समय मोबाइल फोन, पर्स, सोने की चेन और अन्य कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें। महिलाओं और बुजुर्गों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई। पुलिस टीम ने दुकानदारों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी। उन्हें दुकानों में बिजली के तारों, सजावटी लाइटों और अन्य विद्युत उपकरणों की जांच करने तथा अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। थाना कोतवाली प्रभारी मंजीत सिंह ने लोगों से अपील की कि त्योहारों के दौरान अपनी सुरक्षा के साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। किसी अनजान व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा न करें और कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। आपात स्थिति में डायल 112 पर संपर्क किया जा सकता है।