{"_id":"62658944bf111375331b5476","slug":"people-upset-due-to-undeclared-power-cut-faridabad-news-noi644779614","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान
विज्ञापन
फरीदाबाद। गर्मी बढ़ने के साथ ही अघोषित बिजली कटौती से लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। शहरी क्षेत्र में छह से सात घंटे तक बत्ती गुल हो रही है। इससे सेक्टरों और कॉलोनियों में रेनीवेल और ट्यूबवेल से पेयजल की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। उधर, फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने रेनीवेल और ट्यूबवेल के लिए अलग से ट्रांसफॉर्मर लगाने की रणनीति बनाई है। लेकिन स्वीकृति मिलने के बाद भी तार डालने और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने में पांच से छह महीने का समय लग जाएगा। योजना का लाभ शहर के लोगों को इस वर्ष मिलने की संभावना कम ही है।
लोगों ने आरोप लगाया कि बिजली कटौती के कारण रोजमर्रा के काम पूरे नहीं हो रहे हैं। बिजली संकट के कारण कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। एक बार बिजली कट होने से रेनीवेल से दोबारा घर तक पानी पहुंचने में दो से तीन घंटे का समय लग जाता है।
अघोषित बिजली कटौती से होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है। रेनीवेल, ट्यूबवेल और बुस्टिंग स्टेशन के लिए अलग से ट्रांसफॉर्मर लगाने की योजना है। इसकी औपचारिकताएं जल्द पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
- एनडी वशिष्ठ, मुख्य कार्यकारी अभियंता