फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   people suffuring from pollution

प्रदूषण से लोग बेहाल पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चल रहा काम

Mon, 15 Nov 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
people suffuring from pollution
फरीदाबाद। जिले में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। ग्रेडिड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेफ) लागू होने के बावजूद सरकारी विभाग नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। रोक के बावजूद सरेआम निर्माण कार्य जारी हैं। बाईपास रोड पर दिल्ली-मुबंई-वडोदरा एक्सप्रेस-वे का काम किया जा रहा है। वहीं, एचएसवीपी की ओर से सेक्टर-24 और 25 में सड़कें बनाई जा रही हैं। उड़ती धूल से न तो पानी का छिड़काव किया जा रहा है और न अन्य नियम अपनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। इसे देखते हुए सुप्रीम कोर्ट की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने ग्रेप लागू किया है। इसके तहत शहर के सभी प्रकार के निर्माण कार्य बंद रहेंगे। हॉट मिक्स प्लांट व ईंट भट्ठे आदि बंद करने के सख्त आदेश हैं। साथ ही प्रशासन को जिले में ग्रेप के नियमों को सख्ती से लागू करने को कहा गया है। इसके बावजूद अधिकारियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। अधिकारी सुप्रीम कोर्ट की कमेटी के आदेशों की अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed