फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   online transfer in roadways department

परिवहन विभाग में शुरू हुई ऑनलाइन तबादले की प्रक्रिया

Sat, 01 Aug 2020 05:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
online transfer in roadways department
बल्लभगढ़। परिवहन विभाग में कई सालों से लंबित ऑनलाइन तबादले की पॉलिसी शनिवार से लागू कर दी गई। राज्य के परिवहन मंत्री ने बटन दबाकर इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कुल 941 चालक-परिचालकों का ऑनलाइन तबादला भी किए।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन तबादले की सुविधा शुरू होने के साथ ही 941 कर्मचारियों का तबादला किया गया है, जिसमें 565 चालक और 376 परिचालक शामिल हैं। इनमें से 258 चालकों व 198 परिचालकों को प्रथम वरीयता वाला स्टेशन मिला है। परिवहन मंत्री ने कहा कि अब चालक व परिचालक इस पॉलिसी के तहत अपनी मर्जी के स्थानों पर तबादला करवा सकेंगे। कर्मचारियों को अपने तबादले के लिए चंडीगढ़ कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया मुख्यमंत्री मनोहर लाल की महत्वाकांक्षी परियोजना है। प्रदेश में लगभग छह साल पहले तक तबादलों के नाम पर जो खेल होता था, वह किसी से छुपा नहीं है। कुछ लोगों ने तबादला करवाने के नाम पर दुकानें खोली हुई थीं, जो सारा साल बिना किसी रोकटोक के चलती थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले वाले सिस्टम में थोड़ा तेजतर्रार किस्म के अधिकारी-कर्मचारी सफेदपोश ‘तबादला कारोबारियों’ की सांठ-गांठ से मनमाफिक पोस्टिंग आसानी से पा लेते थे जबकि अन्य अधिकारी-कर्मचारी ऐसे लोगों का मुंह ताकते रह जाते थे। इससे एक तरफ जहां सरकारी कामकाज प्रभावित होता था, वहीं दूसरी तरफ आम आदमी के जरूरी काम भी समय पर नहीं हो पाते थे। हरियाणा में कई विभागों में ऑनलाइन स्थानांतरण नीति सफलतापूर्वक लागू होने के बाद शनिवार से परिवहन विभाग में भी यह नीति लागू हो गई है। इस मौके पर परिवहन मंत्री के साथ रोडवेज डिपो फरीदाबाद के महाप्रबंधक राजीव नागपाल, पलवल के महाप्रबंधक एनके गर्ग मौजूद रहे। चंडीगढ़ से विभाग के महानिदेशक नरेंद्र दहिया और संयुक्त निदेशक राज्य परिवहन मीनाक्षी राज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed