फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Now 24 hours jam will spill in the city bar

शहर के बार में अब 24 घंटे छलकेंगे जाम

Sat, 07 May 2022 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Now 24 hours jam will spill in the city bar
फरीदाबाद। दिल्ली की तर्ज पर स्मार्ट सिटी में भी अब देर रात तक पार्टी और जश्न मना सकेंगे। होटल-रेस्तरां और बार में 24 घंटे जाम छलकेंगे। इसके लिए नई आबकारी नीति बदलाव किया गया है। हालांकि 24 घंटे रेस्तरां और बार खोलने की एवज में ठेकेदार को सालाना पांच लाख रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे। वहीं नई आबकारी नीति के बाद राज्य में शराब सस्ती हो जाएगी।
विज्ञापन

जिले में करीब 204 शराब ठेके और 29 बार है। अभी तक जिले में रात करीब दो बजे तक बार खोलने की अनुमति थी। इसके लिए ठेकेदार को वार्षिक फीस के रूप में करीब 15 लाख रुपये चुकाने पड़ते थे। शुक्रवार को हुई मंत्री मंडल की बैठक में सरकार ने नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी है। कोरोना काल में शराब की अवैध बिक्री और तस्करी से सबक लेते हुए हरियाणा सरकार ने इस पर लगाने का प्रयास किया है। इसके लिए राज्य में शराब सस्ती कर दी गई है। साथ ही शराब ठेकेदारों को भी सरकार ने काफी राहत दी है, जिससे वह शराब की अवैध बिक्री के लिए मजबूर न हो सकें। नई नीति में बार बंद करने का समय रात दो बजे से बढ़ाकर सुबह आठ बजे तक कर दिया गया है। इस संबंध में उप आबकारी एवं कराधान अधिकारी विजय कौशिक ने कहा कि ठेकेदार अब 24 घंटे बार खोल सकते हैं। इसके लिए उन्हें पांच लाख रुपये अतिरिक्त लाइसेंस फीस चुकानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed