फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Notice to contractor on negligence in SCADA scheme

स्काडा योजना में लापरवाही पर ठेकेदार को नोटिस

Sat, 07 May 2022 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Notice to contractor on negligence in SCADA scheme
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने शहर में पेयजल सप्लाई से जुड़ी समस्याओं के समाधान और बेहतर ढंग से मॉनिटरिंग के लिए सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डाटा एक्विजिशन (स्काडा) योजना में लापरवाही बरतने पर ठेकेदार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इसके साथ ही ठेका एजेंसी पर दो करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन

शहर में पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए स्मार्ट सिटी लिमिटेड स्काडा योजना पर काम कर रहा है। स्काडा एक सॉफ्टवेयर है, जिससे निगम को एक कंट्रोल रूम से पानी सप्लाई की सही जानकारी मिल जाएगी। नगर निगम व स्मार्ट सिटी लिमिटेड इसे रेनीवेल की लाइन पर लगाएगा। इससे पता चलेगा कि एक रेनीवेल से कितना पानी किस बूस्टर में गया, बूस्टरों में कितना पानी है और कितनी मात्रा में पाइपलाइन से किस क्षेत्र में जा रहा है। पाइपलाइन में लीकेज भी यह आसानी से बता देगा। इसकी पूरी जानकारी अधिकारी के मोबाइल पर आती रहेगी। इसका ठेका एक निजी एजेंसी को दिया है, जिसमें ठेका एजेंसी को लाइनों पर फ्लो मीटर, अल्ट्रासोनिक लेबल ट्रांसमीटर, प्रेशर मीटर, पीएलसी पैनल आदि लगाने हैं। इस योजना पर करीब 20 करोड़ लागत आएगी। पिछले दिनों स्मार्ट सिटी अधिकारियों की जांच में काम में लापरवाही सामने आई है। ठेकेदार द्वारा कई लाइनों पर मीटर अभी तक नहीं लगाए गए, कई जगह काम ठप पड़ा है। इसे लेकर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने ठेकेदार को नोटिस जारी किया। इसके साथ जुर्माना लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन

लाइनों पर लगेंगे ये उपकरण
कुल फ्लो मीटर - 256
अल्ट्रासोनिक लेबल ट्रांसमीटर - 86
प्रेशर ट्रांसमीटर - 510
पीएलसी पैनल - 113
मोटर एंड पंप रिप्लेसमेंट- 67
लाइन पर लगेगा सॉफ्टवेयर- 1
स्काडा योजना में ठेकेदार द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही थी। इसके लिए उसे नोटिस जारी किया है। आगामी बोर्ड बैठक में ठेकेदार पर करीब दो करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. गरिमा मित्तल, सीईओ, फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed