फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   New revealing in red case at Hotel The Urban owner himself had raided

होटल द अर्बन में रेड मामले में नया खुलासा: होटल में होता था गंदा काम, मुजरा के नाम से मशहूर है अश्लील डांस, मालिक ने ही...

Fri, 30 Jul 2021 08:08 AM IST
शाहरुख खान कैलाश गठवाल, अमर उजाला, फरीदाबाद
कैलाश गठवाल, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 30 Jul 2021 08:08 AM IST
सार

होटल मालिक त्रिलोक के भाई अजय कुमार ने बताया कि उन्होंने करीब छह माह पहले ये होटल गांव कारना पलवल निवासी हरवीर की पत्नी कंचन, नंगला इन्क्लेव निवासी हरेंदर की पत्नी अंजलि भाटी व सेक्टर-22 निवासी मनोज चाहर की पत्नी कविता चाहर को किराए पर दिया था। 

विज्ञापन
New revealing in red case at Hotel The Urban owner himself had raided
पकड़ी गईं युवतियों को मेडिकल के लिए ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद के नीलम बाटा रोड स्थित होटल द अर्बन में बुधवार देर रात हुई कार्रवाई किसी और ने नहीं बल्कि होटल के मालिक ने ही कराई थी। होटल मालिक ने बिल्डिंग को किराए पर दे रखा है। किराएदार तीन पार्टनर हैं। आरोपी यहां कई महीने से अश्लील डांस व अनैतिक कार्यों को अंजाम दे रहे थे। 
विज्ञापन


होटल मालिक ने कई बार ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी। इस पर आरोपियों ने उन्हें ही लड़कियों से झूठी शिकायत दिलवाकर केस में फंसाने की धमकी दी थी।। परेशान होकर होटल मालिक ने पुलिस आयुक्त को आपबीती बताई।
विज्ञापन


होटल मालिक त्रिलोक के भाई अजय कुमार ने बताया कि उन्होंने करीब छह माह पहले ये होटल गांव कारना पलवल निवासी हरवीर की पत्नी कंचन, नंगला इन्क्लेव निवासी हरेंदर की पत्नी अंजलि भाटी व सेक्टर-22 निवासी मनोज चाहर की पत्नी कविता चाहर को किराए पर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों आरोपी आपस में पार्टनर हैं। सभी ने अपनी पत्नियों के नाम पर एग्रीमेंट करवा रखा था। अजय का आरोप है कि एग्रीमेंट करवाने के बाद से आरोपियों ने एक बार भी उन्हें किराया नहीं दिया। जब भी वह किराए की बात कहते तो आरोपी उन्हें धमकी देते कि उनके पास काफी लड़कियां हैं। वे उनसे झूठी शिकायत दिलवा कर उन्हें केस में फंसवा देंगे। इसके अलावा कई बार मारपीट करने की धमकी भी दी। 

आरोपियों की हरकत के बाद अजय व उनके परिवार ने होटल की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू की। उन्होंने देखा कि यूपी नंबर की एक गाड़ी में अक्सर लड़कियां आती हैं। जो देर रात तक होटल में गलत काम करती हैं। उन्होंने 26 जुलाई को पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर इसकी लिखित शिकायत दे दी।

मुजरा के नाम से मशहूर है डांस
होटल में जिस तरह के डांस का आयोजन किया जा रहा था वह मुजरा के नाम से जाना जाता है। सूत्रों के मुताबिक, इसमें शामिल होने के लिए अलग-अलग चार्ज लिया जाता है। दिल्ली व नोएडा के कुछ एजेंट इसके लिए सभी व्यवस्था करते हैं। करीब एक से डेढ़ लाख रुपये में दस से बारह लड़कियों का एक ग्रुप आता है। 

ये लड़कियां अपने साथ अलग-अलग तरह की ड्रेस लेकर आती हैं। डांस के दौरान लड़कियों के ऊपर नोट उड़ाए जाते हैं। नोटों की गड्डी भी एजेंट या पार्टी आयोजक मुहैया करवाता है। इसके लिए अलग से चार्ज लिए जाते हैं। पार्टी में शामिल होने के लिए प्रत्येक युवक से आठ से दस हजार रुपये लिए जाते हैं। 

इसमें उन्हें शराब, खाना व लड़कियों के साथ अश्लील डांस करवाया जाता है। करीब चार से पांच घंटे तक डांस का आयोजन होता है। इस दौरान कुछ युवकों को अनैतिक काम के लिए लड़कियां भी मुहैया करवाई जाती हैं। एजेंट इसके लिए अलग से पैसे लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed