फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Manu Bhaker father said Winning and losing is a part of game she has already won two medals

Manu Bhaker: मनु भाकर के पिता बोले- हार जीत खेल का हिस्सा, कोई मलाल नहीं... दो पदक पहले ही जीत चुकी

Sat, 03 Aug 2024 02:59 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 03 Aug 2024 02:59 PM IST
सार

पेरिस ओलंपिक में तीसरी बार पदक हासिल करने से 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में मनु भाकर पीछे रह गईं। इससे पहले ही वह दो पदक जीत चुकी हैं। फरीदाबाद में मनु भाकर के पिता राम किशन सिंह का बयान सामने आया है।

विज्ञापन
Manu Bhaker father said Winning and losing is a part of game she has already won two medals
मनु भाकर के माता-पिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेरिस ओलंपिक 2024 में शनिवार को महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में मनु भाकर को निराशा हाथ लगी। इससे पहले वह ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीत चुकी हैं। मनु आठ सीरीज के बाद 28 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहीं। यानी 40 में से मनु के 28 शॉट्स ग्रीन हुए। बाकी निशाने पर नहीं लगे। 
विज्ञापन


25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहीं। इस स्पर्धा में कुल 10 सीरीज के शॉट्स लगाए जाने थे। एक सीरीज में कुल पांच शॉट्स थे। तीन सीरीज के बाद एलिमिनेशन का दौर शुरू हुआ था। जैसे ही मनु के चौथे स्थान पर रहने की खबर आई तो परिवार में निराशा छा गई। परिवार मनु से इस बार गोल्ड की उम्मीद लगाए बैठा था।
विज्ञापन

 


फरीदाबाद में मनु भाकर के पिता राम किशन सिंह ने कहा कि ये खेल का हिस्सा है। हार जीत होती रहती है। पदक के इतने पास जाकर पदक हासिल न कर पाना काफी दिनों तक मन में रह जाता है। लेकिन मनु के लिए अच्छी बात ये है कि मनु 2 पदक पहले ही जीत चुकी है।

मनु महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनी थीं। साथ ही दूसरा पदक जीतते ही एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनी थीं। अब तीन पदक जीतकर उनके पास भारतीय इतिहास की सबसे सफल एथलीट बनने का मौका था। किसी भी भारतीय ने अभी तक दो से ज्यादा पदक नहीं जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed